फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Class 7 student going to school dies after crushed by speeding tractor in Arrah, family members set arson

Bihar: आरा में स्कूल जा रहे सातवीं के छात्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत, परिजनों ने की आगजनी

Wed, 12 Apr 2023 04:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Apr 2023 04:00 PM IST
सार

आरा में बुधवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे एक छात्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर आगजनी कर उसे जाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Class 7 student going to school dies after crushed by speeding tractor in Arrah, family members set arson
गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क को किया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा में बुधवार को अहले सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे एक छात्र को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना की खबर मिलते ही मृत छात्र के परिजन और स्थानीय लोगों की भीड़ भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गई और उनका गुस्सा भड़क उठा। घटना से गुस्साए लोगों ने आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर आगजनी कर उसे जाम कर दिया।

विज्ञापन


वहीं इस दौरान एक राहगीर को घटना का वीडियो बनाते देख आक्रोशित भीड़ ने उसे जमकर पीट दिया। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के मझौआ गांव स्थित अलहफिज कॉलेज के पास की है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव निवासी हरेंद्र गौंड के बेटे करण कुमार (12) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, करण कुमार मौलाबाग स्थित गुरू नानक अभ्यासरथ मध्य विद्यालय में सातवीं कक्षा का छात्र था। वह सुबह अपने घर से साइकिल से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान मझौआ गांव स्थित अलहफिज कॉलेज के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहे मिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने छात्र को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दुर्घटना और सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आक्रोशित लोगों को समझाया, फिर पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुट गई। पुलिस के मुताबिक, जिस ट्रैक्टर से दुर्घटना हुई है उसे जब्त कर लिया गया है। साथ ही उसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।


इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि करण कुमार आज सुबह अपने एक दोस्त के साथ घर से साइकिल पर सवार होकर मौलाबाग स्थित गुरु नानक अभ्यासरथ मध्य विद्यालय में पढ़ने के लिए जा रहा था। तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे कुचल डाला। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बहरहाल खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन और आक्रोशित लोगों के द्वारा सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed