फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chirag asks BJP to contest one seat more than JD in Bihar

चिराग ने भाजपा को बिहार में जदयू से एक सीट अधिक पर चुनाव लड़ने को कहा

Thu, 17 Sep 2020 04:50 AM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली/पटना
पीटीआई, नई दिल्ली/पटना Published by: Amit Mandal Updated Thu, 17 Sep 2020 04:50 AM IST
विज्ञापन
Chirag asks BJP to contest one seat more than JD in Bihar
नीतीश कुमार और चिराग पासवान - फोटो : पीटीआई

बिहार में एनडीए के बीच सीट बंटवारे का पेंच उलझता ही जा रहा है। इसे लेकर लोजपा और जदयू आमने-सामने हैं। लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से अनुरोध किया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी को, जद(यू) से एक सीट अधिक पर अपना उम्मीदवार उतारना चाहिए। वहीं, बुधवार को लोजपा नेताओं की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की गई।

विज्ञापन


लोक जनशक्ति पार्टी सूत्रों ने कहा कि पासवान ने मंगलवार को नड्डा से मुलाकात की और उन्हें यह सुझाव दिया कि भाजपा को नीतीश नीत जनता दल (यूनाइटेड) से एक सीट अधिक पर चुनाव लड़ना चाहिए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा, जद(यू) और लोजपा राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दल हैं और 243 सदसयीय विधानसभा चुनाव के लिये इन दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जद(यू) और भाजपा ने 2019 का लोकसभा चुनाव 17-17 सीटों पर लड़ा था, जबकि शेष छह सीटें लोजपा के लिए छोड़ी थी। जद(यू) का मानना है कि उसे विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से अधिक सीटें मिलनी चाहिए क्योंकि भगवा पार्टी की तुलना में उसके अधिक विधायक हैं। हालांकि, भाजपा ने सीटों की अपनी संभावित हिस्सेदारी पर कोई आधिकारिक टिप्प्णी नहीं की है।


लोजपा और जद(यू) के बीच जुबानी जंग चल रही है। नीतीश नीत बिहार सरकार की कार्यशैली को पासवान अक्सर निशाना बनाते रहे हैं। बुधवार को हुई लोजपा नेताओं की बैठक में नीतीश के शासन की काफी आलोचना की गई, जबकि राज्य के लिये कई विकास परियोजनाएं पेश करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की गई। कुछ नेताओं ने यहां तक कहा कि पार्टी को आगामी चुनाव में जद(यू) के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए।

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने बाढ़ की स्थिति, कोरोना वायरस महामारी और प्रवासी संकट से निपटने के राज्य सरकार के तौर-तरीकों की भी आलोचना की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed