फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   child rached to court to pay his father loan

मृत पिता का लोन चुकाने कर्ज लेकर कोर्ट पहुंचा मासूम, कहा- मोदी जी मदद करें

Sun, 12 Feb 2017 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Feb 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
child rached to court to pay his father loan

बिहार का एक बच्चा अपने मां-बाप का बैंक कर्ज चुकाने के लिए कोर्ट पहुंच गया। बच्चे ने 700 रुपये की रकम गांववालों से चंदा लेकर जमा की थी। धर्मराज नाम का यह बच्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद मांग रहा है। बिहार के रहने वाले धर्मराज के पिता शंकर पासवान ने व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक से 25 हजार रुपये का लोन लिया था, लेकिन व्यवसाय शुरू करने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन

पीएम मोदी और सीएम नीतीश से की मदद की गुहार

child rached to court to pay his father loan

यह मामला तब प्रकाश में आया जब बच्चा गांववालों से 700 रुपये इकठ्ठा कर कोर्ट में जमा करवाने पहुंच गया। कोर्ट में कई कर्जदार लोन चुकाने के लिए आये हुए थे लेकिन उस भीड़ में कोर्ट की कार्रवाई से अनजान मासूम बच्चा भी खड़ा था। बच्चा बेगूसराय में छौडाही प्रखंड के बधौल बैरपुरा गांव में परिवार के साथ रहता है। मां-बाप की मृत्यु के बाद परिवार का पालन पोषण गांववालों की मदद से किया जा रहा है। उसका एक भाई और एक बहन है।

बता दें कि बैंक ने शंकर पासवान के नाम से राष्ट्रीय लोक अदालत में नोटिस भेजा था। जिसके जवाब में धर्मराज गांववालों से 700 रुपये चंदा लेकर कोर्ट पहुंच गया। धर्मराज का कहना है कि उसका परिवार लोन चुकाने में असमर्थ है इसलिए पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उसकी मदद के लिए आगे आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed