{"_id":"40d89cc4-588a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"change-voters-anger-in-votes-lalu-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के गुस्से को वोट में बदलें : लालू यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के गुस्से को वोट में बदलें : लालू यादव
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 07 Jan 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजग की राज्य परिषद की बैठक में डॉ. रामचंद्र पूर्वे को दोबारा निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसकी घोषणा राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मुंद्रिका सिंह यादव ने की। यह घोषणा राजग अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की उपस्थिति में की गई।
विज्ञापन
इस बैठक के मौके पर लालू यादव ने नीतीश सरकार के खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुये कहा कि लोग नीतीश सरकार को सत्ता से हटाने के लिये समय का इंतजार कर रहे हैं। अब यह राजद के नेता और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि लोगों के गुस्से को वोट में बदलें।
विज्ञापन
लालू यादव ने कहा कि आंदोलन के जरिये सरकार को 'पटकनिया' दिया जायेगा। इसके लिये गांधी मैदान में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की कोशिश हो सकती है। राजद कार्यकर्ताओं को इन स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिये।
विज्ञापन
परिवर्तन यात्रा के दौरान अपने अनुभव का हवाला देते हुये राजद प्रमुख ने कहा कि भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था, अपहरण, बलात्कार से परेशान लोग अब सत्ता बदलना चाहते हैं। बड़ी संख्या में युवा, अत्यंत पिछड़ी जाति और महादलित सुमदाय के लोग राजद में वापस आ रहे हैं। इन्हें गुमराह कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि मैंने अपना व्यवहार बदल लिया है। अब डांट-फटकार नहीं करता हूं। कार्यकर्ता भी अनुशासित हो गये हैं।