{"_id":"5fdb3a5890898670094875ae","slug":"chanda-babu-death-chanda-babu-who-fought-for-justice-with-shahabuddin-to-tihar-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहाबुद्दीन को जेल पहुंचाने वाले चंदा बाबू का निधन, डॉन ने दो बेटे को दी थी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहाबुद्दीन को जेल पहुंचाने वाले चंदा बाबू का निधन, डॉन ने दो बेटे को दी थी दर्दनाक मौत
Thu, 17 Dec 2020 05:03 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 17 Dec 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
चंदा बाबू और उनकी पत्नी(फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के बहुचर्चित तेजाब हत्याकांड में अपने 2 बेटों को खोने वाले सिवान के व्यवसायी चंद्रकेश्वर प्रसाद उर्फ चंदा बाबू का बुधवार को ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार चंदा बाबू पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और डॉक्टरों की सलाह पर वे इलाज कराकर हाल ही में लौटे थे लेकिन बुधवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
16 तारीख खतरनाक साबित हुआ परिवार के लिए
16 तारीख चंदा बाबू के परिवार के लिए खतरनाक साबित हुआ है। बता दें कि 16 अगस्त 2004 को चंद्रकेश्वर प्रसाद उर्फ चंदा बाबू के दोनों छोटे बेटे गिरीश और सतीश की तेजाब से नहला कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद फिर 16 जून 2014 को उनके बड़े बेटे राजीव रौशन जो कि अपने भाइयों की मौत का चश्मदीद गवाह था की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन