फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Prashant Kishore challenged CM Nitish kumar to win five seats in Bihar.Questions raised on his character also.

Bihar : प्रशांत किशोर बोले- वह पांच सीट जीत जाएं तो जनता से माफी मांग लूंगा; नीतीश के चरित्र पर उठाया सवाल

Fri, 01 Dec 2023 08:13 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 01 Dec 2023 08:13 AM IST
सार

Bihar News : आगामी लोकसभा चुनाव में जदयू को पांच सीट भी नहीं आएगी, चाहे इसके लिए मुख्यमंत्री  जितना कूद-फांद करना हो कर लें। लोकसभा चुनाव में अगर जदयू को पांच सीटें आ गई तो मैं बिहार की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांग लूंगा। 

विज्ञापन
Prashant Kishore challenged CM Nitish kumar to win five seats in Bihar.Questions raised on his character also.
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हावी होते रहे हैं।  इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जदयू को पांच सीट भी नहीं आएगी, चाहे इसके लिए नीतीश कुमार जितना कूद फान करना हो कर लें। पीके ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में अगर जदयू को पांच सीटें आ गई तो मैं बिहार की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांग लूंगा। इतना ही नहीं प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चरित्र पर भी सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का चरित्र राज्य के लोगों ने देख लिया है। अब आम जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं है। ये नीतीश कुमार के करियर का अंतिम दौर चल रहा है। कुछ महीने और हाथ पांव मार लें, जितना समाज को बांटने का प्रयास करना है कर लें।

विज्ञापन


विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर जमकर बोले 
जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार अभी कुछ दिन पहले कुंभकरण निद्रा से उठे हैं और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन की बात कहने लगे। कोई उनसे ये पूछने वाला नहीं है कि आप 18 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे, इन वर्षों में 15 वर्षों तक भाजपा के साथ ही मुख्यमंत्री बने रहे। 2017 से लेकर 2022 तक एनडीए की सरकार बिहार में भी थी और दिल्ली में भी। आप कोई ऐसा वक्तव्य दिखा दें कि भाजपा में रहते हुए नीतीश कुमार ने विशेष राज्य के दर्जे की कोई बात या चर्चा की हो। उनकी पार्टी के नेता के बारे में बता दें कि उन्होंने संसद में खड़े होकर विशेष राज्य के दर्जे की बात की हो। उस समय उनकी पार्टी के नेता संसद में खड़े होकर मोदी जी का महिमामंडन कर रहे थे, उन्हें महामानव बता रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के चरित्र पर उठाया सवाल 
जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री आज जब राजद (लालटेन) के साथ सरकार में हैं तो भाजपा पर दोषारोपण कर रहे हैं। दो महीने के बाद भाजपा के साथ आ जाएंगे तो राजद के खिलाफ बोलने लगेंगे। नीतीश कुमार का चरित्र राज्य के लोगों ने देख लिया है। अब आम जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं है। ये नीतीश कुमार के करियर का अंतिम दौर चल रहा है। कुछ महीने और हाथ पांव मार लें, जितना समाज को बांटने का प्रयास करना है कर लें। प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में जदयू को पांच सीट भी नही आएगी। चाहे जितना नीतीश कुमार कूदफांद  करना हो कर लें। पीके ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में जदयू को पांच सीटे अगर आ गई तो मैं हाथ जोड़कर बिहार की जनता से माफी मांग लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed