फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CBSE Result: The student of this Patna school brought 98% marks, know whose performance

CBSE Result : पटना के इस स्कूल की छात्रा ने 98% नंबर लाया, जानें किसका कैसा परफॉर्मेंस

Sat, 13 May 2023 05:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 13 May 2023 05:00 AM IST
सार

CBSE Result 2023 : दसवीं की परीक्षा परिणाम में सीबीएसई के क्षेत्रवार पटना रीजन छठे नंबर पर रहा, जबकि 12वीं के रिजल्ट में यह 10वें नंबर पर। नामी स्कूलों पर परफॉर्मेंस जानने के लिए पढ़ें आगे।
 

विज्ञापन
CBSE Result: The student of this Patna school brought 98% marks, know whose performance
संत माइकल के 12 वीं के टॉपर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली, नोएडा, प्रयागराज, चंडीगढ़, भुवनेश्वर, भोपाल, देहरादून क्षेत्रों के सीबीएसई स्कूलों से ज्यादा अच्छा दसवीं में पटना रीजन ने किया। पटना रीजन ने 94.57 प्रतिशत परीक्षार्थी पास रहे। बारहवीं के रिजल्ट में भी भुवनेश्वर, गुवाहाटी, भोपाल, नोएडा, देहरादून और प्रयागराज रीजन से पटना का रिजल्ट बेहतर है। पटना रीजन के 85.47 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए। ऐसे में यह जानना रोचक है कि पटना शहर के नामी स्कूलों का परफॉर्मेंस कैसा रहा। पटना की एक छात्रा ने 98 प्रतिशत अंक लाया।
विज्ञापन

 
माइकल की तान्या-आद्विका रहीं टॉपर
शुरुआत संत माइकल की दसवीं के रिजल्ट से करते हैं। यहां 10वीं में 255 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था, जिसमें एक अनुपस्थित रहा। 252 पास हुए। इनमें 97.6 प्रतिशत के साथ आद्विका राज टॉपर बनीं। 97.4 प्रतिशत के साथ श्रेयांश सिन्हा, शिवांगी और रंजन कुमार एक साथ दूसरे नंबर पर रहे। स्कूल के 92 परीक्षार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर हासिल किए। स्कूल के 75 परीक्षार्थियों का नंबर 80 से 90 प्रतिशत के बीच रहा।
विज्ञापन


संत माइकल हाई स्कूल की तान्या राज बनी टॉपर
12वीं में कला संकाय में तान्या राज ने 98% अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी। वहीं मिशा कुमारी ने साइंस में 97% और कॉमर्स में अमन कुमार ने 96.6% अंक लाकर तीसरे स्थान पर हैं। स्कूल के 432 विद्यार्थियों में 155 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत कैरेंस के रॉबिन और अर्पित बने टॉपर 
संत कैरेंस स्कूल, गोला रोड के 160 परीक्षार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर हासिल किया। वहीं 199 परीक्षार्थियों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा और 151 परीक्षार्थियों ने 70 प्रतिशत के ज्यादा अंक हासिल किया। कुमार रोबिन 97.8 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहे। वहीं अर्पित राज 97.4 अंक के साथ दूसरे और अर्नव कुमार हिमांशु 97.2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

 

CBSE Result: The student of this Patna school brought 98% marks, know whose performance
संत माइकल हाई स्कूल के 10 वीं के टॉपर - फोटो : अमर उजाला
वहीं 10वीं में अद्विका राज ने 97.8% अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया इसके अलावा श्रेयस सिन्हा, शिवांगी और रंजन कुमार ने 97.4%  अंक हासिल किया।

CBSE Result: The student of this Patna school brought 98% marks, know whose performance
रंजन कुमार - फोटो : अमर उजाला
रंजन कुमार ने 97.4% अंक हासिल किया है। रंजन के पिता रमण कुमार चौरसिया सिक्किम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। रंजन फिलहाल पटना ने रहकर IIT की तैयारी कर रहा है। उनका कहना है कि इसके बाद वह IAS की तैयारी करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed