{"_id":"67a4bf315c761fab1f0e9cc1","slug":"cbi-raids-the-house-and-office-of-bjp-leader-dinesh-agarwal-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल के घर और दफ्तर पर सीबीआई का छापा, परिवार ने वालों ने बताया राजनीतिक साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल के घर और दफ्तर पर सीबीआई का छापा, परिवार ने वालों ने बताया राजनीतिक साजिश
Thu, 06 Feb 2025 07:24 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 06 Feb 2025 07:24 PM IST
सार
Bihar News: रेड के बाद दिनेश अग्रवाल और उनके परिवार ने राहत महसूस की है और इसे राजनीतिक साजिश बताया है। वहीं, जांच के बाद सीबीआई ने रिपोर्ट में कोई गैरकानूनी दस्तावेज नहीं मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
भाजपा नेता के घर व दफ्तर पर छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेतिया जिले के बगहा शहर में सीबीआई की छापेमारी से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सीबीआई की छह सदस्यीय टीम ने बगहा के स्वाभिमान ट्रस्ट और बीजेपी नेता दिनेश अग्रवाल के घर पर रेड मारी है।
विज्ञापन
जैसे ही सीबीआई की टीम पहुंची, इलाके में हलचल बढ़ गई। अधिकारियों ने दिनेश अग्रवाल के घर, दफ्तर और ट्रस्ट की गहराई से जांच की। उनके पास मौजूद संपत्ति के कागजात, घर में रखे गहने और नकदी की भी पड़ताल की गई। हालांकि, जांच के बाद टीम कोई आपत्तिजनक दस्तावेज या अवैध संपत्ति नहीं मिली और वे वापस लौट गए।
विज्ञापन
परिवार ने जताई साजिश की आशंका
दिनेश अग्रवाल के भाई उमेश अग्रवाल ने बताया कि उनके बड़े भाई दिल्ली में हैं और दिल्ली स्थित घर पर भी रेड हुई। हालांकि, वहां भी कोई गड़बड़ी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि हम नहीं जानते कि शिकायत किसने और किस बारे में की है। उनका कहना है कि उनका परिवार काला धन नहीं जमा करता और न ही उन्होंने कोई अवैध संपत्ति अर्जित की है।
विज्ञापन
सीबीआई ने क्या कहा?
सीबीआई की टीम ने अभी तक छापेमारी के कारण का खुलासा नहीं किया है और कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। जांच का नेतृत्व सीबीआई अधिकारी राजीव कुमार (ईओ 1, नई दिल्ली) कर रहे थे।