फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CBI raid Rabri`s Patna residence, son Tejashwi yadav questioned under Railway Tender case

पटना: लालू के घर CBI का छापा, राबड़ी और तेजस्वी से चार घंटे चली पूछताछ

Tue, 10 Apr 2018 03:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Tue, 10 Apr 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
CBI raid Rabri`s Patna residence, son Tejashwi yadav questioned under Railway Tender case

भारत बंद के बीच बिहार सुलग रहा है तो एक खबर ने लालू समर्थकों में इस गुस्से को और बढ़ा दिया है। रेलवे होटल के टेंडर मामले में लालू के पटना वाले घर पर छापेमारी की गई है। राबड़ी की मौजूदगी में सीबीआई ने घर की तलाशी ली। इस पर बेटे तेजस्वी और मां राबड़ी से कई सवाल पूछे गए हैं। सीबीआई की ये पूछताछ चार घंटे तक चली। 

विज्ञापन


विज्ञापन



2006 रेलवे होटल के टेंडर मामले में सीबीआई ने लालू समेत राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, सरला गुप्ता, आईआरसीटीसी के तत्कालीन एमडी पीके गोयल, विजय कोचर, विनय कोचर पर आईपीसी की धारा 420 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू और बाकी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज किया गया है। सीबीआई ने इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और बताया था कि होटल आवंटन में बड़ा घोटाला हुआ है। सीबीआई का कहना है कि 32 करोड़ की जमीन को करीब 65 लाख में दे दिया गया।


लालू पर आरोप है कि जब वे रेलमंत्री थे उस दौरान उन्होंने निजी कंपनी को फायदा पहुंचाया। इससे पहले मामले में सीबीआई ने देशभर में लालू के 12 ठिकानों पर छापे मारे थे। सीबीआई ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर इस केस की गंभीरता से जांच शुरू है। जिसमें सीबीआई ने आज ये छापेमारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed