फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   caste based census hearing in high court patna after supreme court india refusal result bihar news in hindi

Bihar Caste Census : सिर्फ जन-गणना पर बहस हुई, जाति-लिंग पर पटना हाईकोर्ट में बहस बाकी; आज से सुनवाई

Mon, 03 Jul 2023 06:50 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 03 Jul 2023 06:50 AM IST
सार

Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 'जन-गणना' को राज्य के अधिकार क्षेत्र से बाहर मानकर संविधान के आधार पर जाति आधारित जनगणना पर अंतरिम रोक लगाई थी। पांच CWJC में जाति-लिंग वाले मुद्दों पर अभी बहस बाकी है। सुनवाई आज से चलेगी। 

विज्ञापन
caste based census hearing in high court patna after supreme court india refusal result bihar news in hindi
आशुतोष कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में जाति आधारित जन-गणना पर पटना हाईकोर्ट ने 4 मई को अंतरिम रोक लगाई थी। जिस समय यह रोक लगाई गई, उस समय तक कोर्ट में अमूमन इसकी संवैधानिकता पर ही बहस हुई। यह माना गया कि जन-गणना का अधिकार केंद्र को होता है, इसलिए यह राज्य सरकार के दायरे से बाहर है। लेकिन, मुद्दा इतना ही नहीं। पटना हाईकोर्ट में पांच सिविल रिट जूरिडिक्शन केस (CWJC) हैं, जिनपर सामूहिक सुनवाई अब एक बार फिर शुरू हो रही है। अभी जाति और लिंग जैसे मुद्दों पर बहस बाकी है।

विज्ञापन


पांच CWJC पर सामूहिक सुनवाई हो रही
पटना हाईकोर्ट जाति आधारित जन-गणना को लेकर दायर पांच सिविल रिट जूरिडिक्शन केस (CWJC) को एक साथ रखकर सुनवाई कर रहा था। अंतरिम आदेश के बाद अब फिर सुनवाई होगी तो यह पांचों केस चलेंगे। यूथ फॉर इक्वलिटी की ओर से दाखिल सिविल रिट जूरिडिक्शन केस (CWJC) 5542, अखिलेश कुमार की ओर से दाखिल CWJC 4624, एक सोच एक प्रयास संस्था की ओर से दाखिल CWJC 4650, रेशमा प्रसाद की ओर से दाखिल CWJC 6505 और मुस्कान कुमारी की ओर से दाखिल CWJC 6506 की सामूहिक रूप से सुनवाई होगी। CWJC 5542 के लिए अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव, धनंजय कुमार तिवारी, रजत कश्यप, दीप शेखर व अमित आनंद कोर्ट में हैं। CWJC 4624 पर दीनू कुमार, रितिका रानी, हिंजा गौतम व वर्धन मंगलम याचिकाकर्ता की ओर से सरकार के सामने होंगे। CWJC 4650 पर अधिवक्ता अविनाश कुमार पांडे व ब्रजेश नाथ पांडे, केस CWJC 6505 पर शाश्वत सचिन, सुमित कुमार व शुडी भारती और CWJC 6506 पर सरकार के सामने एमपी दीक्षित, एसके दीक्षित, स्वास्तिका व संजय कुमार चौबे पक्ष रख रहे हैं।
विज्ञापन


तीन मुद्दों पर बहस हुई, चार मुद्दे अनछुए
पटना हाईकोर्ट में इन पांचों सिविल रिट जूरिडिक्शन केस का अध्ययन कर चुके अधिवक्ताओं के अनुसार अबतक हाईकोर्ट में इस प्रक्रिया की संवैधानिकता, जन-गणना के लिए जुटाए गए डाटा की सुरक्षा और सुप्रीम कोर्ट की अवमानना से जुड़े बिंदुओं पर बहस हुई है। सरकार और याचिकाकर्ताओं का पक्ष सुना गया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से दर्ज कराए गए चार अहम मुद्दे अभी अनछुए हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन


1. जन-गणना के दौरान जातियों का नाम बदलना (जैसे, भूमिहार ब्राहमण की जगह भूमिहार शब्द का इस्तेमाल)
2. उप-जातियों को जाति के रूप में दिखाना (जैसे- बंगाली कायस्थ)
3. किन्नर को जाति बताना
4. सिखों की जाति नहीं निर्धारित करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed