फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Case of police lathicharge on woman: Giriraj Singh taunted- This is Nitish ji's way of respecting women

पुलिस द्वारा महिला पर लाठी बरसाने का मामला गरमाया: BJP ने तंज कर कहा- यह नीतीश जी का सम्मान करने का तरीका है

Mon, 01 Jan 2024 03:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 01 Jan 2024 03:20 PM IST
सार

Giriraj Taunt On Nitish: सीतामढ़ी में पुलिसकर्मी द्वारा महिला को पीटने का मामला गरमा गया है। अब भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Case of police lathicharge on woman: Giriraj Singh taunted- This is Nitish ji's way of respecting women
भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश पर कसा तंज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी में पुलिसकर्मी द्वारा महिला को लाठी से पीटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर भाजपा ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। दरअसल, भाजपा के फायर ब्रिगेड नेता सांसद गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पुलिसकर्मी द्वारा महिला को पीटे जाने का वीडियो साझा किया है। साथ ही गिरिराज ने तंज कर लिखा कि यह नीतीश कुमार जी का महिलाओं का सम्मान करने का तरीका है।

विज्ञापन

 
दरअसल, 31 दिसंबर 2023 को जिले के सुरसंड थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह द्वारा सरेआम एक महिला पर लाठीचार्ज करने का वीडियो सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक, सड़क पर भीड़ दिख रही है और इस बीच एक महिला कुछ बोल रही थी। उसी समय उक्त पुलिसकर्मी द्वारा हाथ में डंडा लेकर तड़ातड़ महिला पर बरसा दिया जाता है।
विज्ञापन

 
यह मामला तब सामने आया, जब उक्त वीडियो किसी के द्वारा बनाने के बाद सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया। वीडियो के बारे में तहकीकात की गई तो पता चला कि उक्त मामला सुरसंड थानाक्षेत्र का है। जहां सुरसंड थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। यह मामला तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी मनोज कुमार तिवारी ने पुपरी डीएसपी विनोद कुमार को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। हालांकि, मामला संज्ञान में आने के बावजूद डीएसपी के द्वारा अब तक जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। न ही उक्त पुलिसकर्मी पर कोई कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed