फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Today: ABVP Protest, Municipal Workers' Demonstration and Ganga Water Treaty Discussion Bihar News

पटना में आज: विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहा ABVP, नगर निगमकर्मी क्या मांग लेकर जुट रहे? गंगा जल संधि पर होगा मंथन

Fri, 30 Oct 2026 08:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 30 Oct 2026 08:40 AM IST
सार

पटना में आज कई अहम गतिविधियां होंगी। देश विरोधी गतिविधियों के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। वहीं, लंबित मांगों को लेकर नगर निगमकर्मी भी प्रदर्शन करेंगे। दूसरी ओर, बिहार की जल सुरक्षा और गंगा जल संधि को लेकर पटना में विशेषज्ञों का जुटान होगा। 

विज्ञापन
Patna Today: ABVP Protest, Municipal Workers' Demonstration and Ganga Water Treaty Discussion Bihar News
पटना में आज क्या है खास? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में आज छात्र संगठन के प्रदर्शन से लेकर नगर निगमकर्मियों के आंदोलन और बिहार की जल सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) देश विरोधी गतिविधियों के विरोध में सुबह 11 बजे विशाल प्रदर्शन करेगी। इसको लेकर बक्सर में जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर रणनीति तैयार की गई थी। वहीं, अपनी लंबित मांगों को लेकर नगर निगमकर्मी दोपहर तीन बजे मौर्यलोक स्थित नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। दूसरी ओर, भारत-बांग्लादेश के बीच हुई गंगा जल संधि की अवधि समाप्त होने से पहले बिहार के जल हितों पर मंथन किया जाएगा। इसको लेकर दोपहर दो बजे होटल चाणक्या में विशेष सेमिनार आयोजित होगा। इसमें विशेषज्ञ गंगा में गाद जमाव, बाढ़ प्रबंधन और पानी की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर तकनीकी और नीतिगत सुझाव तैयार करेंगे।
विज्ञापन


जानिए, आज की प्रमुख गतिविधियां

सुबह 11 बजे: ABVP का विशाल प्रदर्शन
देश विरोधी गतिविधियों के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) आज पटना में विशाल प्रदर्शन करेगी। इसको लेकर बक्सर में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने पोस्टर का विमोचन भी किया था। साथ ही, प्रदर्शन में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे: गंगा जल संधि पर होगा मंथन
बिहार की जल सुरक्षा को लेकर जल संसाधन विभाग की पहल पर होटल चाणक्या में विशेष सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसका विषय 'गंगा जल संधि: बिहार की जल सुरक्षा' रखा गया है। भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ष 1996 में हुई गंगा जल संधि की अवधि 11 दिसंबर को समाप्त हो रही है। ऐसे में बिहार के जल हितों को लेकर विशेषज्ञों के बीच चर्चा होगी। गैर-मानसून अवधि में बिहार को न्यूनतम 10 हजार क्यूसेक पानी की जरूरत, गंगा में गाद जमाव, बाढ़ प्रबंधन और जल उपलब्धता जैसे विषयों पर विमर्श किया जाएगा। सेमिनार में तकनीकी और नीतिगत सुझाव तैयार किए जाएंगे, जिन्हें बिहार के जल हितों के मद्देनजर केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार एमएलसी चुनाव: राजद ने भाजपा से दो सीटें छीन लीं; विधान परिषद की आठ सीटों का अंतिम परिणाम यह रहा


दोपहर तीन बजे: नगर निगमकर्मियों का प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर पटना नगर निगम के कर्मचारी एक बार फिर से आज सड़क पर उतरेंगे। पिछले कई महीनों से यह लोग अपनी मांगों उठा रहे हैं। दोपहर तीन बजे से मौर्यलोक स्थित नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन शुरू होगा। इस दौरान निगमकर्मी अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed