{"_id":"acdd110d4ad01e6ac7117bd0bb135cdb","slug":"case-lodged-against-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेव के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदेव के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज
एजेंसी/भागलपुर
Updated Thu, 16 Jan 2014 08:49 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर पार्टी के ही एक नेता ने योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिपिन बिहारी यादव ने रामदेव, उनके पतंजलि योग समिति के चार लोगों और समर्थकों के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आरसी मालवीय की अदालत में बुधवार को मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
अदालत 23 जनवरी को मामले की सुनवाई करेगी। अपनी शिकायत में यादव ने कहा है कि मंगलवार को रामदेव ने सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं की भावना आहत हुई है।
विज्ञापन