फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Car riders burnt alive the tractor driver in Gopalganj in Bihar

बिहार के गोपालगंज में कार सवारों ने ट्रैक्टर चालक को जिंदा जलाया

Sun, 24 Feb 2019 03:36 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 24 Feb 2019 03:36 AM IST
विज्ञापन
Car riders burnt alive the tractor driver in Gopalganj in Bihar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिहार के गोपालगंज में एनएच-28 पर ट्रैक्टर व फॉर्च्यूनर गाड़ी में टक्कर हो गई। जिसके  बाद कार सवार लोगों ने ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर सहित जिंदा जला दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। घटना बरौली थाना के देवापुर स्थित एनएच 28 की है। 
विज्ञापन


साइड लेने के दौरान ट्रैक्टर फॉर्च्यूनर गाड़ी से भिड़ गया था, जिससे कार में स्क्रैच पड़ गया था। इस दौरान नाराज कार सवार युवकों ने पहले तो ट्रैक्टर चालक की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे गाड़ी की ही सीट में बांधकर जिंदा जला दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मृतक युवक भीम पुरवा गांव का रहने वाला मनीष कुमार था।
विज्ञापन


19 वर्षीय मनीष सासमुसा चीनी मिल से गन्ना गिराकर शनिवार को तड़के अपने गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही फॉर्च्यूनर से उसके ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई थी। मनीष कुमार सिंह के भाई राहुल कुमार सिंह ने बताया कि उसका भाई बार-बार छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसके ऊपर तेल छिड़क कर उसे जिंदा जला दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed