फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Capitalist-dependant Modi govt created mistrust: Lalu yadav on farm laws repeal 

Farm Laws: लालू यादव ने बोला मोदी सरकार पर हमला, कृषि कानून वापसी पर किसानों को दी बधाई

Fri, 19 Nov 2021 04:53 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: Amit Mandal Updated Fri, 19 Nov 2021 04:53 PM IST
सार

लालू प्रसाद का ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के कुछ घंटों बाद आया। इसमें उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। 

विज्ञापन
Capitalist-dependant Modi govt created mistrust: Lalu yadav on farm laws repeal 
लालू प्रसाद यादव (file photo) - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव ने कृषि बिलों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए उसे पूंजीवाद पर निर्भर सरकार बताया। लालू ने कहा कि सरकार प्रदर्शन कर रहे किसानों को आतंकवादी और राष्ट्रविरोधी करार देकर अविश्वास का वातावरण तैयार कर रही है। 
विज्ञापन


लालू ने दी किसानों को बधाई 
लालू यादव ने तीनों कृषि बिलों को केंद्र सरकार वापस लेने पर किसानों को बधाई दी। लालू ने किसानों के आंदोलन को सबसे लंबा, सबसे शांतिपूर्ण और सबसे अधिक लोकतांत्रिक सत्याग्रह करार दिया। 
विज्ञापन


लालू ने ट्विटर पर लिखा- पूंजीवाद पर निर्भर सरकार और उसके मंत्रियों ने देश की एकता और सद्भाव को नष्ट करने के लिए किसानों को आतंकवादी, खालिस्तानी और देशद्रोही कहा। उन्होंने (सरकार) अधिकांश मजदूर वर्ग (श्रमजीवी) लोगों में अविश्वास का माहौल बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू प्रसाद का ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के कुछ घंटों बाद आया। कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर किसान समुदाय साल भर से विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इसे लेकर सरकार और किसान संगठनों के बीच कई दौर की वार्ता नाकाम हो गई थी। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed