{"_id":"651d7d719000c8b53501ff5d","slug":"cancellation-of-bihar-police-constable-recruitment-exam-student-leader-demanded-for-removal-of-csbc-chairman-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सिपाही भर्ती परीक्षा कैंसिल होने पर छात्र नेता ने CSBC के अध्यक्ष को हटाने की उठायी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सिपाही भर्ती परीक्षा कैंसिल होने पर छात्र नेता ने CSBC के अध्यक्ष को हटाने की उठायी मांग
Wed, 04 Oct 2023 08:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 04 Oct 2023 08:27 PM IST
सार
Bihar Police : छात्र नेता ने पेपर लीक में संलिप्त शिक्षा माफियाओं को 10 साल की सजा देने, स्पीडी ट्रायल कर सजा दिलाने और सारी संपत्ति को जप्त करने से संबंधित कानून बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
छात्र नेता दिलीप कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के द्वारा 21351 पदों की सिपाही भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के बाद 1 अक्टूबर की परीक्षा के साथ साथ आगामी सारी परीक्षाएं रद्द कर दी गई। इस मामले पर छात्र नेता दिलीप कुमार ने प्रेस वार्ता जारी करते हुए सीएसबीसी के अध्यक्ष को हटाने की मांग की है। उन्होंने पेपर लीक में संलिप्त शिक्षा माफियाओं को 10 साल की सजा देने, स्पीडी ट्रायल कर सजा दिलाने और सारी संपत्ति को जप्त करने से संबंधित कानून बनाने की मांग की है। दिलीप कुमार ने कहा कि चूँकि सीएसबीसी के अध्यक्ष ने अपने कर्तव्य का निर्वहन ठीक से नहीं किया इसलिए उनको पद से हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
बीपीएससी की तरह ही सिपाही भर्ती की भी हो परीक्षा
छात्र नेता ने कहा कि बीपीएससी की परीक्षा की तरह ही बिहार पुलिस की भी परीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा कदाचारमुक्त हो और पेपर लीक न हो इसके लिए बीपीएससी ने जो व्यवस्थाएं की थी वही व्यवस्थाएं बिहार पुलिस की परीक्षा में भी हो। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस की परीक्षा का परीक्षाकेंद्र जिला के अगल-बगल में हो। उन व्यवस्थाओं में बायोमेट्रिक, मेटल डिटेक्टर से चेकिंग , सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की भी व्यवस्था हो। साथ ही पारदर्शिता लाने के लिए ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी और क्वेश्चन बुकलेट परीक्षा समाप्ति बाद परीक्षार्थियों को दे दी जाए, आंसर की जारी हो तथा रिजल्ट प्रकाशन के साथ ही कट ऑफ और सभी परीक्षार्थियों का मार्क्स जारी हो। दिलीप कुमार ने कहा कि फिजिकल टेस्ट के समय ही टेस्ट के तुरंत बाद परीक्षार्थियों को फिजिकल टेस्ट का मार्क्स लिखित रूप से दिया जाए।
विज्ञापन
मांग नहीं मानी तो करेंगे आन्दोलन
दिलीप कुमार ने कहा कि जब तक ऐसी व्यवस्था लागू नहीं की जाती है तब तक परीक्षा आयोजित ना हो। दिलीप कुमार ने मांग करते हुए कहा कि यह पेपर लीक अंतिम पेपरलीक हो इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए, अन्यथा बिहार के छात्र-युवा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन