फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CAA: After Bengal, JDU-BJP face to face in Bihar, Nitish said - will see when it comes

सीएए पर फिर रार: बंगाल के बाद बिहार में जेडीयू-भाजपा आमने सामने, नीतीश बोले- जब आएगा तब देखेंगे 

Fri, 06 May 2022 02:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 06 May 2022 02:59 PM IST
सार

नीतीश कुमार ने कहा, अभी कोरोना फिर से बढ़ रहा है। हमारी चिंता कोरोना से लोगों को बचाने को लेकर है। कोई पॉलिसी की बात होगी तो उसे अलग से देखा जाएगा।

विज्ञापन
CAA: After Bengal, JDU-BJP face to face in Bihar, Nitish said - will see when it comes
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

अमित शाह के बयान के बाद नागरिकता संशोधन कानून पर एक बार फिर से जुबानी जंग शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल और केंद्र सरकार इसको लेकर पहले से ही आमने-सामने हैं। इस बीच बिहार में भाजपा व जेडीयू नेता भी इस मामले पर अगल-अगल बयान दे रहे हैं। एक तरफ भाजपा नेता कर रहे हैं कि सीएए को बिहार में भी लागू किया जाएगा, तो दूसरी ओर जेडीयू मंत्री का कहना है कि बिहार में इसे लागू करने का सवाल ही नहीं है। 

विज्ञापन


दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने एक जनसभा में कहा, कोरोना खत्म होते ही सीएए को पूरे देश में लागू किया जाएगा। इसके बाद से सीएए विवाद फिर शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आपस में लड़ रहे बिहार के नेता
बिहार में इस समय गठबंधन वाली सरकार है। सीएए पर अमित शाह के बयान के बाद भाजपा कोटे से मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा, सीएए को बिहार में भी लागू किया जाएगा। इस पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा व जेडीयू के ही कोटे से मंत्री संजय झा ने कहा-इसे बिहार में लागू करने का सवाल ही नहीं उठता है। 

सीएए पर क्या बोले नीतीश?
सीएए पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, अभी कोरोना फिर से बढ़ रहा है। हमारी चिंता कोरोना से लोगों को बचाने को लेकर है। कोई पॉलिसी की बात होगी तो उसे अलग से देखा जाएगा। उन्होंने कहा, यह केंद्र का फैसला होगा। 


क्या कहा था अमित शाह ने?
गुरुवार को सिलिगुड़ी रैली अमित शाह ने एक बार फिर से सीएए लागू करने के संकेत दिए। उन्होंने कहा, टीएमसी सीएए के बारे में अफवाहें फैला रही है कि इसे लागू नहीं किया जाएगा, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि जैसे ही कोविड-19 की लहर समाप्त होगी, हम सीएए को जमीनी तौर पर लागू करेंगे। ममता दीदी घुसपैठ कराना चाहती हैं, लेकिन सीएए एक हकीकत था, है और रहेगा। 

आग से मत खेलो, जनता करारा जवाब देगी
सीएए पर अमित शाह के बयान के बाद बंगाल की सीएम ममता ने कहा, वे इस विधेयक को संसद में क्यों नहीं ला रहे हैं? मैं नहीं चाहती कि नागरिकों के अधिकारों पर अंकुश लगे। हम सभी को एक साथ रहना है, एकता हमारी ताकत है। आज, वह (अमित शाह) यहां बीएसएफ की राजनीतिक क्षेत्र में घुसपैठ कराने आए थे। ममता ने कहा, मैं आपका सम्मान करती हूं क्योंकि आप गृह मंत्री हैं। मेरा मार्गदर्शन न करें या बीएसएफ को राज्य पर शासन करने के लिए न कहें। यह आपका कर्तव्य है कि आप गौ तस्करी, घुसपैठ को रोकें और सीमाओं पर शांति सुनिश्चित करें। ममता बनर्जी ने कहा, जो लोग सीएए की बात कर रहे हैं, वे बताएं कि क्या प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को चुनने वाले देश के नागरिक नहीं हैं? उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में न तो भाजपा सत्ता में लौटेगी और न ही सीएए लागू हो पाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed