फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bus travel in Bihar will now be cashless, online ticket booking service will start from August

Bihar News: बिहार में बस यात्रा होगी अब कैशलेस, अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा

Fri, 11 Jul 2025 08:54 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 08:54 PM IST
सार

बिहार में बस यात्रियों के लिए जल्द ही डिजिटल और कैशलेस सफर की सुविधा शुरू होने जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) और केनरा बैंक के बीच एमओयू साइन किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Bus travel in Bihar will now be cashless, online ticket booking service will start from August
बिहार में बस यात्रा होगी अब कैशलेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में बस यात्रियों के लिए एक बड़ी और सुविधाजनक पहल की शुरुआत होने जा रही है। राज्य परिवहन विभाग अब यात्रियों को कैशलेस और डिजिटल सफर की सुविधा देने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) और केनरा बैंक के बीच पटना के होटल मौर्या में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्य की परिवहन मंत्री शीला मंडल, अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह और बीएसआरटीसी के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन टिकटिंग सेवा
इस एमओयू के बाद यात्रियों को अगस्त महीने से राज्य में संचालित सभी सरकारी और पीपीपी मोड की बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी। इसके लिए केनरा बैंक की ओर से बसों में स्वचालित किराया संग्रहण मशीनें दी जाएंगी, जिससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती से हड़कंप, छह बदमाश दुकान में घुसे, 20 लाख के जेवरात लूटकर भागे
विज्ञापन
विज्ञापन


नई ई-टिकटिंग सॉफ्टवेयर होगा लॉन्च
इस पहल के तहत एक नया ई-टिकटिंग सॉफ्टवेयर भी लॉन्च किया जाएगा। इससे यात्री मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे और डिजिटल पेमेंट कर यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।

देशभर से कर सकेंगे टिकट बुकिंग
परिवहन विभाग की यह योजना बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) की तर्ज पर तैयार की गई है। नई व्यवस्था के तहत यात्री देश के किसी भी हिस्से से बिहार की बसों का टिकट बुक कर सकेंगे। इससे बस यात्रा को और अधिक सरल, पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed