{"_id":"64c0ee28e7b18638d3046cf8","slug":"bus-ran-over-a-student-going-to-coaching-in-motihari-hospitalized-in-critical-condition-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Road Accident: कोचिंग जा रहे छात्र को बस ने रौंदा; नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Road Accident: कोचिंग जा रहे छात्र को बस ने रौंदा; नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती
Wed, 26 Jul 2023 03:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 26 Jul 2023 03:31 PM IST
सार
Motihari Accident News: पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष सरफराज अहमद ने बताया कि एक बस की टक्कर से छात्र घायल हो गया है। छात्र की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बस को जब्त कर लिया गया है। वहीं, इसका खलासी गिरफ्तार है। परिजन की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Road Accident: बिहार के मोतिहारी में एक लापरवाह बस चालक ने कोचिंग जा रहे एक छात्र को रौंद दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल छात्र को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मोतिहारी रेफर कर दिया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र पेट्रोल पंप के पास की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के रामबन निवासी नंद किशोर पंडित के सोनू कुमार (15) चैता हाई स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। कोचिंग के लिए पकड़ीदयाल आया था। इस दौरान वह सड़क किनारे से जा रहा था। इसी बीच वह बाबा बर्फानी कंपनी की बस की चपेट में आ गया, जिससे वह वहीं पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और बस को घेर लिया। इस बीच मौके का फायदा उठा कर बस चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। लेकिन ग्रामीणों ने बस और उसके खलासी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, घायल सोनू को इलाज के लिए पकड़ीदयाल में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
घायल छात्र के पिता नंद किशोर ने बताया कि उसके सोनू समेत दो बेटे और एक बेटी है। सोनू उनमें सबसे बड़ा है। इसको देख इसके दोनों छोटे भाई-बहन पढ़ाई करते हैं। हम मजदूरी कर घर चलते हैं। अगर इसे कुछ हो गया तो फिर मेरे परिवार का क्या होगा।
विज्ञापन
पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष सरफराज अहमद ने बताया कि एक बस की टक्कर से छात्र घायल हो गया है। छात्र की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बस को जब्त कर लिया गया है। वहीं, इसका खलासी गिरफ्तार है। परिजन की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है। मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।