{"_id":"5d47a92c8ebc3e6ca8683567","slug":"bus-filled-with-passengers-caught-fire-which-killed-and-injured-many-people-police-reaches-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: डिवाइडर से टकराने के बाद बस में लगी आग, एक की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: डिवाइडर से टकराने के बाद बस में लगी आग, एक की मौत, कई घायल
Mon, 05 Aug 2019 09:27 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 05 Aug 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के पूर्णिया में यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई है। यहां सोमवार तड़के मुजफ्फरपुर से सिलीगुड़ी जा रही बस जोर से डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बस के फ्यूल टैंक में आग लग गई। इस आग में झुलसने से एक यात्री की मौत हो गई है। वहीं कई लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा खंजाची थाने के पास स्थित बस स्टैंड के पास हुआ है।
विज्ञापन
Bihar: One dead & thirteen injured after the bus they were travelling in met with an accident near Purnia bus stand, earlier today. Police says,"the bus caught fire after the accident. We are trying to ascertain the number of people who were inside the bus." pic.twitter.com/R1hr8kCcHX
— ANI (@ANI) August 5, 2019विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बस डिवाइडर से टकरा गई जिसके बाद उसके फ्यूल टैंक में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस मुजफ्फरपुर से सिलीगुड़ी जा रही थी। आग लगने की सूचना मिलने के बाद कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जिन्होंने आग को बुझाने की कोशिश की। इसके बावजूद एक यात्री की मौत हो गई। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि एक्सीडेंट के बाद बस में आग लग गई। हम बस में सवार यात्रियों की संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब बस के ज्यादातर यात्री सो रहे थे। स्लीपर बस होने की वजह से ज्यादातर यात्री ऊपर वाली बर्थ पर सो रहे थे। कई यात्रियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे के बाद बचावकर्मियों ने घायलों को पास के अस्पताल पहुंचा दिया।
इससे पहले बिहार में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा था। राज्य के हाजीपुर सोनपुर रेलखंड पर सोनपुर की ओर मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंट गई थी। मालगाड़ी के पीछे के छह डिब्बे पीछे छूट गए थे और इंजन आगे बढ़ गया था। मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने से अफरा-तफरी मच गई। जिसके कारण रेल परिचालन प्रभावित हो गया। गनीमत यह रही कि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।