फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Burning Bus : Bus burned after fire due to short circuit from battery panel in muzaffarpur bihar news hindi

Burning Bus : पटना जा रही बस में लगी आग, एनएच पर 30 यात्रियों ने कूदकर जान बचाई; कुछ मिनटों में सिर्फ लोहा बचा

Tue, 27 Feb 2024 06:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 27 Feb 2024 06:14 PM IST
सार

Bihar : बिहार में एक बस अचानक बर्निंग बस बन गई। उस समय बस में कुल 30 यात्री सवार थे। बस में आग लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह बस के अंदर बैठे लोगों को बाहर निकाला।
 

विज्ञापन
Burning Bus : Bus burned after fire due to short circuit from battery panel in muzaffarpur bihar news hindi
देखते ही देखते जलकर राख हो गई बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में बीच सड़क पर अचानक धू-धू कर बस जलने लगी। बस में आग लगते ही बस के अंदर और बाहर अफरातफरी का माहौल हो गया। बस के अंदर बैठे यात्री किसी तरह अपनी-अपनी जान बचाकर वहां से भागने लगे। घटना सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया चौक स्थित NH 28 की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बस चालक ने बताया कि बस मुजफ्फरपुर से पटना जा रही थी और उस वक्त बस में कुल 30 यात्री सवार थे, जो बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


बैट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी बस में आग 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बस दरभंगा से पटना जा रही थी, तभी बस की बैट्री में शॉर्ट सर्किट हुआ। देखते ही देखते बस में अचानक ही आग लग गई। आग लगते ही बस के अंदर अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग बस से उतरकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान बस का चालक और सहायक चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। बस में आग लगते ही एनएच के एक लेन पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और अग्निशमन को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed