फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Budget 2024-25 : Amrit Bharat Station Scheme.Vande Bharat.Railway Minister.Bihar news.

Budget News : रेल मंत्री ने बजट को बताया बेहतर, कहा- रेलवे में जल्द बदलेगी तस्वीर

Fri, 02 Feb 2024 12:22 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 02 Feb 2024 12:22 AM IST
सार

Bihar : बिहार में रेलवे के लिए लगभग 10,032 करोड़ का एलोकेशन किया गया है। बिहार में रेलवे का 98 प्रतिशत विद्युतीकरण किया जा चुका है। साथ ही 92 स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्निर्माण भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
Budget 2024-25 : Amrit Bharat Station Scheme.Vande Bharat.Railway Minister.Bihar news.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की वर्चुअली बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बजट 2024-25 के रेल पर आधारित संवाददाता सम्मेलन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेलवे के लिए रिकॉर्ड धनराशि आवंटित किया है। उन्होंने बिहार के लिए रेलवे में आवंटित धनराशि का जिक्र करते हुए कहा कि इस साल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में रेलवे के लिए लगभग 10,032 करोड़ का एलोकेशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में रेलवे का 98 प्रतिशत विद्युतीकरण किया जा चुका है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि बिहार के 92 स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानिए रेलवे को क्या मिला बजट में 
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि गुरूवार के बजट में भारतीय रेल के लिए तीन प्रमुख आर्थिक रेल गलियारा बनाने की घोषणा की गयी है, जिसमें ऊर्जा, खनिज एवं सीमेंट गलियारा, पोर्ट कनेक्टिविटी गलियारा और अधिक यातायात वाले गलियारा शामिल हैं। अत्याधुनिक मॉडलों वाली कनेक्टिविटी को संभव बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने गतिशक्ति के अंतर्गत इन परियोजनाओं की पहचान दी है। इनसे रसद व्यवस्था संबंधी कार्यकुशलता बढ़ेगी और लागत में कमी आएगी ।  इसके परिणामस्वरूप, अधिक यातायात वाले गलियारों में भीड़ कम होने से यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार लाने में भी मदद मिलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इससे यात्री सुरक्षा एवं ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। समर्पित मालभाड़ा गलियारों के साथ-साथ इन तीन आर्थिक गलियारों से हमारी जीडीपी की विकास दर बढ़ेगी । साथ ही यात्रियों की सुविधा, आराम और सुरक्षा बढ़ाने के लिए 40 हजार सामान्य रेल डिब्बों को ‘‘वंदे भारत‘‘ मानकों के अनुरूप बदलने की भी घोषणा की गयी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बजट 2024-25 में पूर्व मध्य रेल की रेल परियोजनाओं, यात्री सुविधा, संरक्षा, आधारभूत संरचना के उन्नयन कार्य के लिए रिकॉर्ड धनराशि आवंटित की गयी है । इस बजट (2024-25) में पूर्व मध्य रेल के लिए 10754 करोड़ रूपए की राशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन


आवंटित राशि
1. दोहरीकरण परियोजना के लिए 2719 करोड़ रुपए ।
 2. नई लाइन परियोजना के लिए 1268 करोड़ रुपए ।
3. आमान परिवर्तन कार्य के लिए 205 करोड़ रुपए । 
4. रेल पथनवीकरण के लिए 1000 करोड़ रुपए ।
5. विद्युतीकरण परियोजनाओं के लिए 138 करोड़ रूपए।
6. उपभोक्ता सुविधाओं के विकास के लिए 780 करोड रूपए ।
7. सड़क संरक्षा कार्य (आरओबी/आरयूबी) के लिए 503 करोड रूपए । 
8. सिगनल एवं दूरसंचार संबंधी कार्य के लिए 265 करोड़ रूपए ।
9. वर्क्सशाप के लिए 123 करोड़ रूपए । 
10. यातायात सुविधा के लिए 244 करोड रूपए ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed