फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Buddhist circuit will modernize seven sites

बुद्धिस्ट सर्किट के सात स्थलों का होगा आधुनिकीकरण

Wed, 05 Oct 2016 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Oct 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
Buddhist circuit will modernize seven sites
केंद्रीय पर्यटन मंत्री - फोटो : amarujala

आध्यात्मिक, सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने और शांति, अहिंसा, भाईचारे के सूत्र में दुनिया को पिरोने के संकल्प के साथ भगवान गौतम बुद्ध की उपदेशस्थली पर मंगलवार की सुबह कई देशों के दिल मिले। बुद्धिस्ट प्रतिनिधियों के जमावड़े के बीच केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि इस महोत्सव के जरिए विश्व समुदाय को गौतम बुद्ध को समझने में मदद मिलेगी और इस धरती से शांति-प्रेम का संदेश जाएगा। 

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने बताया कि बुद्धिस्ट सर्किट के आठ प्रमुख स्थलों में सात हिंदुस्तान में हैं। इन पर्यटक स्थलों के आधुनिकीकरण की योजना तैयार की गई है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बुद्धिस्ट सर्किट को संवारेंगी, ताकि पर्यटन विकास को तीव्र गति मिल सके।
विज्ञापन


विश्व के 38 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार की सुबह भगवान बुद्ध की भूमि को नमन किया। मूलगंध कुटी बिहार में सुबह 10 बजे केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने दीप जलाकर कॉन्क्लेव की औपचारिक शुरूआत की। उन्होंने कहा कि मौजूदा सामाजिक, राजनीतिक परिदृश्य में बुद्धिस्ट कान्क्लेव मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि बुद्धिस्ट देशों से भारत के जुड़ाव को और मजबूत किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्धिस्ट सर्किट के आधुनिकीकरण की योजना पर काम चल रहा है

Buddhist circuit will modernize seven sites
केंद्रीय पर्यटन मंत्री - फोटो : amarujala

बुद्धिस्ट सर्किट के आधुनिकीकरण की योजना पर काम चल रहा है। ताकि सारनाथ के अलावा बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल कुशीनगर, स्वज्ञान स्थल बौद्ध गया (महाबोधि वृक्ष), कपिलवस्तु (प्रारंभिक जीवन के अंश),संकिशा, श्रावस्ती, कौशांबी को दुनिया के बुद्धिस्ट देशों से जोड़ा जा सके।

इस मौके पर थाईलैंड की उप पर्यटन एवं खेल मंत्री चावानी तोंग्रोच ने कहा कि इस धरती पर बुद्ध के जीवन को समझने में दुनिया को मदद मिलेगी। बैंकाक पहुंचकर इसके लिए मैं अपने देश के नागरिकों को प्रोत्साहित करूंगी।

अध्यक्षता महाबोधि सोसाइटी आफ इंडिया के संयुक्त सचिव पी शिवली थेरो ने की। कॉन्क्लेव दो सत्रों में चला। महोत्सव के बाद बुद्धिस्ट प्रतिनिधियों ने डिनर के बाद अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के पहलुओं पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed