फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BSSC Graduate Level PT paper leak confirmed cancellation of exam

BSSC ग्रेजुएट लेवल PT का पेपर लीक: परीक्षा शुरू होते ही आउट हुआ पेपर, हंगामे के बीच दूसरी पाली भी हुई

Sat, 24 Dec 2022 08:56 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 24 Dec 2022 08:56 AM IST
सार

बिहार कर्मचारी चयन आयोग की स्नातक स्तरीय पीटी की पहली पाली में आयोजित हो रही परीक्षा का पर्चा आउट हो गया। इसकी पुष्टि होते ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच ही दूसरी पाली की परीक्षा शुरू हो गई है।

विज्ञापन
BSSC Graduate Level PT paper leak confirmed cancellation of exam
परीक्षा शुरू होने के बाद ऐसे प्रश्नपत्र मीडिया के पास आ गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार से पेपर लीक का दाग हटने को तैयार नहीं। अब बिहार कर्मचारी चयन आयोग की तृतीय स्नातक स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा की पहली पाली में शुक्रवार सुबह आयोजित हो रही परीक्षा का पर्चा आउट हो गया। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही प्रश्नपत्र मीडिया के पास आ गया, हालांकि इसकी पुष्टि पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद हो सकी। परीक्षा कक्ष से निकले परीक्षार्थियों के पास जो प्रश्न थे, वही प्रश्न पहले मार्केट में आ चुके थे। अभी आयोग की ओर से औपचारिक बयान नहीं आ है। इधर, परीक्षा का पेपर आउट होने की जानकारी जैसे ही परीक्षा कक्ष से निकले परीक्षार्थियों को हुई तो परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया है। पहली पाली की परीक्षा रद्द होने के आसार हैं, हालांकि इसके लिए औपचारिक बयान का इंतजार है। आयोग के दफ्तर में आर्थिक अपराध शाखा समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की मंत्रणा चल रही है। दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद भी परीक्षा को रद्द नहीं किया गया।
विज्ञापन


हंगामे के बीच दूसरी पाली की परीक्षा शुरू
12 बजे तक राज्य के हर सेंटर पर पहली परीक्षा के पेपर लीक होने की जानकारी फैल गई थी, जिसके कारण पेपर खत्म होने के बाद बाहर निकले परीक्षार्थियों ने केंद्रों पर ही हंगामा शुरू कर दिया। अगली पाली की परीक्षा पर असर की आशंका को देखते हुए सुरक्षा और ज्यादा सख्त कर दी गई। अब शुक्रवार की दूसरी पाली की परीक्षा शुरू हो गई है। शनिवार को एक ही पाली की परीक्षा प्रस्तावित है। बिहार के सभी 38 जिलों में 528 केंद्रों पर 2187 पदों के लिए यह परीक्षा ली जा रही है। इसमें करीब 9 लाख परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed