फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bridge Collapse: Guard missing after Aguwani Ghat bridge accident in Khagaria, SDRF engaged in investigation

Bhagalpur Bridge Collapse : खगड़िया में अगुवानी घाट पुल ही सिर्फ पुल ही नहीं गिरा, जान भी गई! गार्ड गायब

Mon, 05 Jun 2023 12:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 05 Jun 2023 12:32 PM IST
सार

Bihar: पुल हादसे के बाद से गार्ड का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि पुल का सुपर स्ट्रक्चर गिरने के साथ वह भी गंगा में समा गया। SDRF की टीम खोजबीन कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। 

विज्ञापन
Bridge Collapse: Guard missing after Aguwani Ghat bridge accident in Khagaria, SDRF engaged in investigation
पुल हादसे के बाद से विभास कुमार गायब है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन फोरलेन पुल एक बार फिर जमींदोज हो गया। निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया। वहीं पुल पर ड्यूटी कर रहे दो गार्ड भी हादसे के बाद से लापता हैं। SDRF की टीम इनकी तलाश कर रही है। गार्ड की पहचान खीराडीह ग्राम निवासी छोपेंद्र यादव का पुत्र विभास कुमार जो पुल कंपनी में गार्ड का काम करता था। पुल हादसे के बाद से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि पुल का सुपर स्ट्रक्चर गिरने के साथ वह भी गंगा में समा गया। SDRF की टीम खोजबीन कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। विभास कुमार के परिजनों ने बताया कि उसके 4 बच्चे हैं। उसके पास एक धुर जमीन भी नहीं था। किसी तरह मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। आशंका है कि हादसे में उसकी मृत्यु हो गई है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा है
वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा है। लोगों ने कहा कि जिस पुल को 5 साल में बनना था वह 8 साल में भी नहीं बन पाया। ऐसा घटिया पुल बनाने से अच्छा है कि पुल ही ना बने। गनीमत है कि पुल चालू होने से पहले गिर गया। अगर पुल चालू होता तो पता नहीं हादसे का मंजर कितना भयानक हो सकता था। साथ ही लोगों ने पुल निर्माण कंपनी पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि पुल में एक्सपायरी सीमेंट इस्तमाल किया जाता था और फ्लेक्स भी मिलाया जाता था। लोग इस हादसे का खूब मजाक भी बना रहे है। कह रहे हैं कि पिछले बार आंधी में पुल उड़ गया था और लगता है इस बार भीषण गर्मी के कारण पूल को लू मार दिया।
विज्ञापन


परिवार को 4 लाख का अनुदान राशि मिलेगा क्या
साथ ही लोगों ने कहा कि बहुत जगह हमलोग आज भी अंग्रेज के बनाए पुल का इस्तमाल करते थे। इससे अच्छा पुल तो अंग्रेज बनाते थे जो सौ - सौ साल चलता था। और एक तरफ ये पुल है जो चालू होने से पहले ही गिर गया। लोगों ने सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान राशि पर भी सवाल उठाया। लोगों ने सरकार से सवाल किया कि अगर लापता गार्ड विभास कुमार का शव नहीं मिलेगा तो क्या उसके परिवार को 4 लाख का अनुदान राशि मिलेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed