फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bride refused to marry : Bride returned groom in sitamarhi, groom returned without bride in bihar

Bihar: वरमाला के स्टेज से लौटी दुल्हन, फिर मनाकर मंडप तक लाए; मगर दो फेरे के बाद दोबारा कर दिया शादी से इनकार

Thu, 18 May 2023 09:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 18 May 2023 09:07 PM IST
सार

Baraat wapas : एक जमाने में शादी के पहले देखा-देखी नहीं चलती थी, लेकिन अब इसके बगैर कितना रिस्क है- यह समझने के लिए यह खबर पढ़ना जरूरी है। बिहार के सीतामढ़ी में दुल्हन स्टेज पर चढ़ते ही लौटी, फिर मनाकर मंडप तक लाया गया तो दो फेरे के बाद गठबंधन तोड़ भाग गई।

विज्ञापन
Bride refused to marry : Bride returned groom in sitamarhi, groom returned without bride in bihar
वरमाला की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्सर लड़के-लड़कियों को नापसंद करने की खबरें आती हैं, लेकिन अब लड़कियां भी अपनी पसंद और नापसंद ना केवल ख्याल रख रही हैं, बल्कि इसे लेकर मुखर भी नजर आ रही हैं। ऐसा ही मामला सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड के घुरघुरा पंचायत का है। यहां दुल्हन को जयमाला के समय जब दूल्हा पसंद नहीं आया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन को दूल्हे का रंग पसंद नहीं आया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। जयमाला से पहले लड़की, लड़के को सामने से नहीं देख पाई थी। केवल उसकी तस्वीर देखी थी लेकिन उसे क्या पता रील और रियल इमेज में इतना अंतर होगा। 

विज्ञापन


शादी नहीं करने की जिद्द पर अड़ गई दुल्हन
बुधवार के रात दोनो पक्षों के लोग सभी रस्में पूरा कर बारात लेकर पहुंचे। बाराती का आदर सत्कार सब कुछ किया गया। दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर भी आई। एक दूसरे के गले में वर माला भी डाली गई। इस दौरान उसका नजर दूल्हे पर पड़ा और वह स्टेज से वापस लौट गई। फिर परिजनों को बुलाकर वह शादी नहीं करने की जिद्द पर अड़ गई। परिजनों  द्वारा काफी समझाने के बाद लड़का मंडप तक आया। शादी के दो फेरे भी लगाए गए लेकिन दुल्हन ने रहा नहीं गया और वह गठबंधन तोड़ मंडप से निकल गई। वह अपने घरवालों से कहा अब चाहे जो हो जाए मैं इस लड़के से शादी नहीं करुंगी। वर-वधु पक्ष की ओर से दुल्हन को समझाने की काफी कोशिश की गई लेकिन उसके किसी की एक न सुनी और शादी से इनकार दी। इसके बाद दुल्हा और बाराती बैरंग लौट गए।
विज्ञापन


शादी से दुल्हन के इनकार करते ही दोनो पक्ष में भगदड़ मच गई
लड़की की पहचान घुरघूरा गांव के गणेश साह की पुत्री निभा कुमारी के रूप में हुई। इसकी शादी बेला थाना क्षेत्र के फुलहट्टा गांव निवासी सिंघेश्वर साह के पुत्र सोहन कुमार के साथ तय हुआ था। बारात बुधवार देर शाम अपने निर्धारित समय पर पहुंच गई थी। शादी से दुल्हन के इनकार के बाद बारात में शामिल गांव के वृद्धजन सहित अन्य लोग दुल्हन को समझाने में जुट गए, मगर दुल्हन नहीं मानी। वर और वधु पक्ष में घंटो समझौता चली। समझौता की पहल रंग ना ला सकी और बारात बगैर दुल्हन को लिए अपने गांव वापस लौट गई। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने बाराती पक्ष के दर्जनों लोगों को बंधक बना लिया और दहेज दिए गए समान और खर्च की मांग की गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी थानेदार सह प्रशिक्षु डीएसपी सुचित्रा कुमारी ने थाना में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से मामले को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed