{"_id":"665d4bfceb59662b9204c81e","slug":"bpsc-tre-teacher-recruitment-exam-will-be-held-from-27th-to-30th-june-bpsc-asked-for-the-list-of-centers-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC TRE : 27 से 30 जून तक होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा, बीपीएससी ने जिलाधिकारी से मांगी सेंटरों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC TRE : 27 से 30 जून तक होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा, बीपीएससी ने जिलाधिकारी से मांगी सेंटरों की सूची
Mon, 03 Jun 2024 10:22 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 03 Jun 2024 10:22 AM IST
सार
बिहार लोक सेवा आयोग ने सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजा है। कहा है कि छह जून तक सेंटर की सूची उपलब्ध करवा दें। ताकि ससमय पर परीक्षा आयोजित की जा सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना हाईकोर्ट ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर रोक लगा दी थी। अब बिहार लोक सेवा आयोग ने सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजा है। इसमें लिखा है कि वर्ग एक से पांच, छह से आठ, नौ से 10 और 11 से 12 के लिए 87, 774 पदों के लिए 27 से 30 जून को परीक्षा होगी। यह परीक्षा एक पाली में होगी। इसलिए छह जून तक सेंटर की सूची उपलब्ध करवा दें। ताकि ससमय पर परीक्षा आयोजित की जा सके।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया
बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। पटना हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार, अतिथि शिक्षकों को भी मौका देना होगा। इसके बाद फिर से आवेदन लिए जाएंगे। इसलिए परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। बता दें कि तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा सात से 10 जून के बीच होनी थी। इसके बाद पटना हाईकोर्ट ने इस परीक्षा पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
पटना हाईकोर्ट ने इस कारण लगाई थी शिक्षक भर्ती परीक्षा पर रोक
बता दें कि 29 मई को पटना हाईकोर्ट ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर फिलहाल रोक लगा दी थी। इतना ही नहीं कोर्ट ने प्लस 2 स्कूल के अतिथि शिक्षक को वेटेज देने के मामले पर आदेश जारी किया था। कोर्ट ने हर साल के आधर पर पांच नंबर और पांच साल के आधार पर 25 नंबर को महत्व देने का आदेश दिया। कोर्ट ने स्पष्ट कहा था कि पिछड़ा और अति पिछड़ा विभाग के शिक्षकों को वेटेज मिल रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर ली गई शिक्षक भर्ती में इन्हें हर साल के आधार पर पांच नंबर का वेटेज मिलता है। अतिथि शिक्षक और पिछड़ा व अति पिछड़ा विभाग के शिक्षक दोनों पढ़ाने का ही काम करते हैं। इसलिए अतिथि शिक्षक को भी वेटेज मिलना चाहिए।
विज्ञापन