फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Paper Leak : uproar BPSC paper Leak news Bapu examination complex Patna dm dr chandrashekhar statement

BPSC Paper Leak: पटना के बापू परीक्षा परिसर में बीपीएससी प्रश्न पत्र का क्या हुआ कि मच गया हंगामा, जानिए मामला

Fri, 13 Dec 2024 08:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 13 Dec 2024 08:09 PM IST
सार

BPSC News : बीपीएससी परीक्षा के हंगामा के बाद पटना के डीएम का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों इतना हंगामा हुआ और क्या सही में पेपर लीक हुआ था?

विज्ञापन
BPSC Paper Leak : uproar BPSC paper Leak news Bapu examination complex Patna dm dr chandrashekhar statement
पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शुक्रवार को पटना के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र  बापू परीक्षा परिसर में बीपीएससी की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान कुछ परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा होने की जानकारी मिलते ही पटना के डीएम और वरीय पुलिस अधीक्षक परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षार्थियों को वस्तु-स्थिति से अवगत कराया।। इस दौरान डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि इस परीक्षा में 12,000 परीक्षार्थियों को परीक्षा देने की व्यवस्था थी। एक हॉल में 273 अभ्यर्थियों के परीक्षा देने का प्रबंध किया गया था। प्रश्न पत्र वितरण के दौरान 192 प्रश्न पत्रों का बॉक्स खोला गया, जबकि हॉल में 273 परीक्षार्थी थे। केंद्राधीक्षक द्वारा दूसरे हॉल से प्रश्न पत्र का सील्ड पैकेट मंगवाया गया और शेष बच्चों के बीच प्रश्नपत्र वितरित किया गया। इसी बीच कुछ परीक्षार्थियों ने आपत्ति व्यक्त की। लगभग 300–400 बच्चों ने परीक्षा का बहिष्कार किया, शेष सभी बच्चों ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दी। परीक्षा हॉल के बाहर कुछ लोग रोड जाम कर रहे थे। हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

BPSC Paper Leak : uproar BPSC paper Leak news Bapu examination complex Patna dm dr chandrashekhar statement
हंगामा करते छात्र - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पैकेट में 273 प्रश्न-पत्रों की जगह 192 प्रश्न पत्र होने की होगी जांच 
पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रश्न पत्र लीक का कोई मामला नहीं है। कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा परिसर में बीपीएससी की परीक्षा के दौरान कुछ छात्रों ने  गलतफहमीवश परीक्षा का बहिष्कार किया। 11 दिसंबर को समाहरणालय में आयोजित ब्रीफिंग में आयोग के प्रतिनिधि ने भी आश्वस्त किया था कि 273 प्रश्न-पत्रों के पैकेट का बॉक्स भेजा जाएगा, फिर भी किस स्थिति में 192 प्रश्न पत्रों के पैकेट का बॉक्स भेजा गया यह जांच का विषय है। सम्पूर्ण मामले में बीपीएससी को उचित निर्णय हेतु सारगर्भित रिपोर्ट भेजा जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed