{"_id":"67c986b0d7ccaa34d90313fc","slug":"bpsc-exam-mla-satish-kumar-targets-government-on-bpsc-issue-re-exam-budget-session-bihar-vidhan-sapna-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC Exam: विधानसभा में विपक्ष ने बीपीएससी मामले पर सरकार को घेरा, पूछा- 20 साल से ऐसा क्यों नहीं हुआ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC Exam: विधानसभा में विपक्ष ने बीपीएससी मामले पर सरकार को घेरा, पूछा- 20 साल से ऐसा क्यों नहीं हुआ?
Thu, 06 Mar 2025 04:57 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 06 Mar 2025 04:57 PM IST
सार
विपक्ष के विधायक सतीश कुमार ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। गाने के बोल को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि "आंख है भरी भरी और तुम मुस्कुराने की बात करती हो।" बिहार के किसानों, नौजवानों और मजदूरों की आंखें भरी हुई हैं।
विज्ञापन
विधानस्भा में विपक्ष के विधायक सतीश कुमार ने 70वीं पीटी परीक्षा का मुद्दा उठाया।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 13 दिसंबर को ली गई 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग एक बार फिर से उठने लगी है। बिहार विधानसभा में भी इसका मुद्दा गूंज उठा। विपक्ष के विधायक ने इस परीक्षा को रद्द कर दुबारा परीक्षा लेने की मांग की। इतना ही नहीं विधायक ने नीतीश सरकार पर अभ्यर्थियों के साथ असमानता करने का भी आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि संविधान असमानता करने का अधिकार हमें नहीं देता है तो सरकार ऐसा कैसे कर सकती है। केवल बापू परीक्षा परिसर की परीक्षा ही क्यों रद्द की गई? सभी परीक्षा केंद्र के पेपर क्यों नहीं रद्द किए गए। आइए जानते हैं विपक्ष के विधायक सतीश कुमार ने क्या कहा...
विज्ञापन
"आंख है भरी भरी और तुम मुस्कुराने की बात करती हो"
विपक्ष के विधायक सतीश कुमार ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। गाने के बोल को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि "आंख है भरी भरी और तुम मुस्कुराने की बात करती हो।" बिहार के किसानों, नौजवानों और मजदूरों की आंखें भरी हुई हैं और सरकार उन्हें फील गुड कराने की बात करती है। आज बिहार के बजट में सबसे बड़ा हिस्सा 19.46 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च हो रहा है। लेकिन, पिछले 20 साल में परीक्षा लेने की एक पारदर्शी व्यवस्था नहीं बन पाया है। सरकार को बताना चाहिए कि 20 साल से अब तक पारदर्शी व्यवस्था क्यों नहीं बन पाई।
विज्ञापन
बीपीएससी "बिहार पेपर स्कैम कमीशन" बनकर रह गया
विधायक सतीश कुमार ने आरोप लगाया कि आज बीपीएससी "बिहार पेपर स्कैम कमीशन" बनकर रह गया है। आज हजारों छात्र पिछले कई महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन परीक्षा कैंसिल नहीं किया जा रहा है। केवल बापू परीक्षा परिसर में हुए पेपर को कैंसिल किया गया। बाकी जगह की परीक्षा को कैंसिल नहीं किया गया। अभ्यर्थियों का आरोप है परीक्षा में गड़बड़ी हुई है। सरकार ने सभी जगहों की परीक्षा को क्यों नहीं रद्द किया गया। सरकार को बताना चाहिए बाकी जगह पारदर्शी तरीके से कैसे परीक्षा ली गई? इसीलिए हमलोग चाहते हैं कि फिर से परीक्षा की जाए। क्योंकि बापू परीक्षा परिसर से 20 प्रतिशत बच्चे परीक्षा पास किए है और बाकी जगहों के महज छह प्रतिशत बच्चे पास हुए। यह तो असमानता है। हमारे संविधान द्वारा दिए गए समानता के अधिकार का उल्लंघन हुआ है।
विज्ञापन
सभी सेंटर पर हुई परीक्षा को रद्द कराने की मांग
13 दिसंबर को 912 सेंटर पर 70वीं पीटी परीक्षा हुई थी। बापू परीक्षा परिसर पर हुई गड़बड़ी के बाद यहां एग्जाम रद्द कर दिया गया। इसके बाद अभ्यर्थी आक्रोशित हो गये। वह सभी सेंटर पर परीक्षा रद्द करने की मांग करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि अभ्यर्थी धरना देने के गर्दनीबाग में बैठ गये। पिछले 15 दिनों से लगातार प्रदर्शन हो रहा। इतना ही नहीं विपक्ष के नेता भी इस प्रदर्शन में कूद पड़े।