फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Exam: BPSC 70th Mains Exam Admit Card Released: Center Code, E Admit Card, Bihar Exam

BPSC 70th Mains Exam: बीपीएससी ने 70वीं मुख्य परीक्षा को लेकर दिया अपडेट, इस तारीख से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Wed, 09 Apr 2025 03:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 09 Apr 2025 03:06 PM IST
सार

BPSC Exam News: बीपीएससी 70वींं पीटी परीक्षा को रद्द कराने को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे थे। वह परीक्षा दुबारा लेने की मांग कर रहे थे। कोर्ट में भी यह मामला गया। कोर्ट ने परीक्षा रद्द करने से इनकार कर दिया। अब बीपीएससी ने लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड को लेकर अपडेट दिया है।

विज्ञापन
BPSC Exam: BPSC 70th Mains Exam Admit Card Released: Center Code, E Admit Card, Bihar Exam
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 12 अप्रैल से अपना ई-एडमिट कार्ड बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य  लिखित परीक्षा 25, 25, 28, 29 और 30 अप्रैल को ली जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग ने लेटर जारी कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की बात कही है। 

विज्ञापन


बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं मुख्य लिखित परीक्षा 25 अप्रैल को दो पाली में ली जाएगी। इस दिन पहली पाली की परीक्षा साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। वहीं 26, 28 और 30 अप्रैल को एक एक पाली में परीक्षा होगी। इन दोनों ने परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी। वहीं 29 अप्रैल को दो पाली में परीक्षा ली जाएगी। पहली पाली 10 बजे से 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली दो से पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

आइए जानते हैं किस दिन किस विषय की परीक्षा होगी...
25 अप्रैल 
  • पहली पाली- सामान्य हिन्दी
  • दूसरी पाली - निबंध
26 अप्रैल
  • सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र 
28 अप्रैल
  • सामान्य अध्ययन- द्वितीय पत्र
29 अप्रैल
  • पहली पाली- एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित एक ऐच्छिक विषय
  • दूसरी पाली - बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संबंधित एक ऐच्छिक विषय
30 अप्रैल
  • वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित एक एच्छिक विषय

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed