फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Exam News: 70th Mains Exam will be held from 25th April, BPSC Mains, Exam Form Online Date

BPSC Mains Exam: आंदोलन के बीच बीपीएससी ने 70वीं मेंस परीक्षा की तारीखों का किया एलान, 25 अप्रैल से एग्जाम

Wed, 19 Feb 2025 01:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 19 Feb 2025 01:32 PM IST
सार

BPSC Exam News: बीपीएससी 70वींं पीटी परीक्षा को रद्द कराने को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। वह परीक्षा दुबारा लेने की मांग कर रहे हैं। कोर्ट में भी यह मामला गया है। इसी बीच बीपीएससी ने सबको चौंकाते हुए लिखित परीक्षा के तारीखों का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन
BPSC Exam News: 70th Mains Exam will be held from 25th April, BPSC Mains, Exam Form Online Date
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं लिखित परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग 25 अप्रैल से इसकी परीक्षा लेगी। इसके लिए 21 फरवरी ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। यह आवेदन 17 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी किए गए अधिसूचना में लिखा गया कि 70वीं प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होगी और 30 अप्रैल तक चलेगी। यह परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


बीपीएससी मेंस परीक्षा 25 अप्रैल को दो पाली में ली जाएगी। इस दिन पहली पाली की परीक्षा साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। वहीं 26, 28 और 30 अप्रैल को एक एक पाली में परीक्षा होगी। इन दोनों ने परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी। वहीं 29 अप्रैल को दो पाली में परीक्षा ली जाएगी। पहली पाली 10 बजे से 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली दो से पांच बजे तक चलेगी। आइए जानते हैं किस दिन किस विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 अप्रैल 
  • पहली पाली- सामान्य हिन्दी
  • दूसरी पाली - निबंध
26 अप्रैल
  • सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र 
28 अप्रैल
  • सामान्य अध्ययन- द्वितीय पत्र
29 अप्रैल
  • पहली पाली- एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित एक ऐच्छिक विषय
  • दूसरी पाली - बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संबंधित एक ऐच्छिक विषय
30 अप्रैल
  • वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित एक एच्छिक विषय

BPSC Exam News: 70th Mains Exam will be held from 25th April, BPSC Mains, Exam Form Online Date
री-एग्जाम को लेकर पटना में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

एक दिन पहले ही सड़क पर उतरे थे अभ्यर्थी
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई 70वीं पीटी परीक्षा को दोबारा कराने की मांग को लेकर पटना में मंगलवार को भी प्रदर्शन हुआ। बीपीएससी अभ्यर्थियों ने गर्दनीबाग और मुसल्लहपुर हाल में विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी पटना में छात्र और शिक्षक सड़क पर उतर गए। कई अभ्यर्थी गर्दनीबाग धरनास्थल पर भी प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षकों में खान सर समेत कई लोग शामिल हैं। यह सभी छात्रों के प्रदर्शन को अपना समर्थन दे रहे हैं। सभी लोग बीपीएससी और नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इनकी मांग है कि बिहार लोक सेवा आयोग 70वीं पीटी परीक्षा को जल्द से जल्द रद्द करे और दुबारा एग्जाम ले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed