बिहार: विधानसभा परिसर में मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी ने बोला हमला, नीतीश बोले- कार्रवाई होगी
कुछ दिनों पहले ही बिहार के कई जिलों में देसी शराब के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौते हुई थी। सीएम नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक करते हुए शराब कानून को और कड़ाई से लागू करने के आदेश दिए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दूसरे सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही काफी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, इस हंगामे की वजह विधानसभा परिसर के अंदर ही शराब की बोतल का मिलना था। परिसर में शराब की कई खाली बोतलें पाई गई जिसके बाद विपक्ष ने सीएम नीतीश कुमार पर जम कर निशाना साधा है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा के अंदर शराब की बोतल कहां से आई ? मुख्यमंत्री को खुद इस मामले का मुआयना करना चाहिए। तेजस्वी यादव ने सरकार पर शराब मीफिया से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि शराब माफिया के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर हमने देखी है। नीतीश कुमार के मंत्रियों को अपराध करने की छूट है। सीएम नीतीश कुमार को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले- कार्रवाई होगी
पूरे मामले पर मुख्यमंत्री नतीश कुमार ने भी अपना पक्ष रखा है। विधानसभा की कार्यवाही में मुख्यमंत्री ने कहा कि परिसर में शराब की बोतलें मिलना निंदनीय है। यह कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है। मैं स्पीकर महोदय के सामने कहता हूं कि अगर उनकी मंजूरी होगी तो इस मामले की आज ही जांच की जाएगी। मैं मुख्य सचिव और डीजीपी को आदेश दूंगा कि इस मामले की जांच की जाए। विधानसभा परिसर में शराब की बोतल मिलना कोई छोटी घटना नहीं है, इस पर सख्त कदम लिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री नतीश कुमार की मांग पर विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने भी मंजूरी देते हुए कहा कि इस घटना पर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए।
I asked him (Dy CM), he said that bottles of liquor were found somewhere on this campus. This is extremely bad. How can this be tolerated? I say this before the Speaker, if he permits I'll ask everyone to examine it today itself: Bihar CM in Assembly
— ANI (@ANI) November 30, 2021
(Source: Bihar Vidhan Sabha) pic.twitter.com/iz8Xt3c0G9
कुछ दिनों पहले ही बिहार के कई जिलों में देसी शराब के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौते हुई थी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक करते हुए शराब कानून को और कड़ाई से लागू करने के आदेश दिए थे।
एंबुलेंस से 173 बोतल शराब
वहीं, बिहार के सुपौल के परसरमा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की एंबुलेंस में 173 बोतल शराब ले जाते हुए पकड़े जाने का मामला सामने आय। सदर पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। एसएचओ विनोद सिंह ने कहा, हमने एंबुलेंस में 173 बोतलें सीज की हैं, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।