फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   body of young man found hanging in Saran suspicion of murder due to land dispute or love affair

Bihar: फाइनेंस कंपनी में कार्यरत युवक का शव फंदे से लटका मिला, भूमि विवाद या प्रेम प्रसंग में हत्या की चर्चा

Fri, 08 May 2026 01:12 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 01:12 PM IST
सार

Bihar: सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत 28 वर्षीय युवक ब्रव कुमार केसरी का शव लीची के पेड़ से फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने भूमि विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है, जबकि गांव में प्रेम प्रसंग की भी चर्चा हो रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
body of young man found hanging in Saran suspicion of murder due to land dispute or love affair
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघाकोल गांव में गुरुवार की रात उस समय चीख-पुकार मच गई, जब 28 वर्षीय युवक का शव स्थानीय थाना क्षेत्र के खलपुरा गांव स्थित पंडित की गाछी में लीची के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान शिव कुमार राम के 28 वर्षीय पुत्र ब्रव कुमार केसरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


फाइनेंस कंपनी में करता था काम
मृतक के चाचा भूषण कुमार केसरी ने बताया कि ब्रव कुमार एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। गुरुवार की देर शाम करीब 7 बजे वह कंपनी का काम निपटाकर घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसने अपना बैग और पैसे अपनी मां देवंती देवी को सौंप दिए। इसके बाद वह थोड़ी देर के लिए गांव में निकल गया।
विज्ञापन


शौच जाने की बात कहकर निकला था घर से
परिजनों के अनुसार, रात करीब 10 बजे उसने मां से शौच जाने की बात कहकर घर से बाहर निकला, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। खोजबीन के दौरान खलपुरा गांव स्थित पंडित की गाछी में लीची के पेड़ से उसका शव रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। परिजन शव को घर ले आए और रात में ही मकेर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं शुक्रवार की सुबह मकेर थाना अध्यक्ष संग्राम सिंह फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

भूमि विवाद का लगाया आरोप
मृतक के चाचा भूषण कुमार ने बताया कि पड़ोसियों के साथ भूमि विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि ब्रव कुमार को घर नहीं बनाने दिया जा रहा था और अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी।


ये भी पढ़ें:  आस्था के केंद्रों और पर्यटन स्थलों पर कैसे काम करेगी सरकार? पर्यटन मंत्री ने प्रभार संभालते ही बताया

प्रेम प्रसंग की भी हो रही चर्चा
इस संबंध में थाना अध्यक्ष संग्राम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं गांव में कुछ लोग भूमि विवाद तो कुछ लोग प्रेम प्रसंग को घटना की वजह बता रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed