फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Body of unknown youth found in suspicious condition on roadside in Sitamarhi; Mobile gun found 200 meters away

Bihar: सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात युवक का शव; दो सौ मीटर दूर मिले मोबाइल और बंदूक

Sat, 23 Sep 2023 02:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 23 Sep 2023 02:25 PM IST
सार

Bihar Police: सदर डीएसपी रामकृष्ण ने बताया कि भुतही थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक अचेत व जख्मी युवक मिला था। उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है। मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। प्रथम दृष्टया युवक के सिर में एक छेद मिला है। इससे आशंका है कि युवक को गोली मारी गई है।

विज्ञापन
Body of unknown youth found in suspicious condition on roadside in Sitamarhi; Mobile gun found 200 meters away
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी में बदमाशों द्वारा एक युवक को गोली मारकर सड़क किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। मामला भुतही थाना क्षेत्र के फुलकाहा गांव के पास का है। जहां शुक्रवार की रात बदमाशों ने युवक को गोली मारकर फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने अचेत और खून से लथपथ युवक को देखकर इसकी सूचना भुतही थानेदार कुमार प्रभाकर को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सड़क किनारे खून से लथपथ युवक को देखा। उसके सिर से खून बह रहा था। पुलिस अचेतावस्था में युवक को देखकर उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए मृतक को पहचानने की कोशिश की। हालांकि, अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि युवक के सिर में गोली लगी है। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान में जुटी हुई है और उसके शव को सदर अस्पताल में ही रखा गया है। उक्त घटना शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे रात के आसपास की है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। थानेदार ने बताया कि मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। युवक की जेब से पुलिस को मोबाइल का सिर्फ कवर बरामद हुआ है। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद उसके जेब से मोबाइल निकाल लिया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सदर डीएसपी रामकृष्ण ने बताया कि भुतही थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक अचेत व जख्मी युवक मिला था। उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है। मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। प्रथम दृष्टया युवक के सिर में एक छेद मिला है। इससे आशंका है कि युवक को गोली मारी गई है। वहीं, एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि फिलहाल घटनास्थल पर गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। इससे आशंका है कि कहीं और से हत्या कर शव फेंका गया है।

हालांकि बाद में पुलिस ने बताया कि शव मिलने वाली जगह से दो सौ मीटर पहले बंदूक और मोबाइल मिला है। पुलिस शव की शिनाख्त में रात से ही लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed