{"_id":"63591dcb7ab3683f3c38873e","slug":"boat-carrying-police-party-capsizes-in-bihar-one-police-personnel-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गोपालगंज में पुलिस पार्टी को लेकर नदी पार कर रही नाव पलटी, एक सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गोपालगंज में पुलिस पार्टी को लेकर नदी पार कर रही नाव पलटी, एक सिपाही की मौत
Wed, 26 Oct 2022 05:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 26 Oct 2022 05:15 PM IST
सार
बिहार के गोपालगंज में पुलिस दल को लेकर नदी पार कर रही नाव गंडक नदी में पलट गई। इस हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई है। वहीं, कुछ अन्य पुलिसकर्मी बीमार हो गए हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
नदी में डूबने से सिपाही की मौत (प्रतीकात्मक फोटो।)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में शराब तस्करों की निशानदेही पर बुधवार को छापा मारने जा रहे पुलिस दल को लेकर जा रही एक नाव गंडक नदी में डूब गई। नदी में डूबने के कारण एक सिपाही की मौत भी हो गई। गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने इस हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुई नाव में जिले के जादवपुर थाने के पांच पुलिसकर्मी सवार थे।
विज्ञापन
गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने बताया कि बूटलेगर्स की मौजूदगी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस पार्टी गंडक नदी पार करने और रजवाही गांव पहुंचने की कोशिश कर रही थी। इस कोशिश में जब पुलिट टीम नाव से गंडक नदी पार कर रही थी, तभी नाव पलट गई और पुलिस दल के लोग डूबने लगे।
विज्ञापन
घटना के समय दो अन्य पुलिसकर्मी तैरकर सुरक्षित निकल गए और कई को ग्रामीणों ने बचाया। उन्होंने यह भी बताया कि इस हादसे में एक सिपाही की डूबने से मौत हो गई। मृतक सिपाही गया जिले के निवासी था। उसका नाम राजेश कुमार था। एसपी ने कहा कि जीवित बचे पुलिसकर्मियों में से दो बीमार हो गए हैं। उन्हें गोपालगंज शहर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर दुख जताया है। और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों की सहायता के लिए प्रार्थना की है। गौरतलब है कि बीते साल, दीवाली के आस-पास गोपालगंज में बड़ी संख्या में जहरीली शराब से ग्रामीणों की मौत हुई थी।