Bihar Viral Video : बीएमडब्ल्यू कार पर पशु चारा; कहां से आई कार और कैसे हो गया ऐसा वायरल, जबकि सच्चाई अलग है
Bihar News : वह हरियाणा या वेस्टर्न यूपी नहीं बल्कि बिहार का किसान है। अरमानों को पूरा करने के लिए मेहनत के पैसे से नई बीएमडब्ल्यू नहीं खरीद सका तो सेकंड हैंड ली। एक दिन ट्रैक्टर नहीं था तो कार के ऊपर ही चारा लाद लिया। फिर क्या, वायरल है।
विस्तार
अंशु ने वीडियो वायरल होने का बताया सच
अंशु ने बताया कि उनके पास 12-15 गाय है। घर के पीछे गोशाला बना रखा है। जिसके लिए हरा चारा अपने खेतो से लाते हैं। पशु चारा के लिए ट्रेक्टर का उपयोग करते थे। चार दिन पूर्व उनका ट्रैक्टर कहीं गया हुआ था। पशुओं के लिए चारा लाना जरूरी था। जिस कारण वह गाय माता के लिए चारा लेने चले गए। जब चारा लेकर प्रखंड कार्यालय के पास से लौट रहे थे तो किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर
नहीं रहने के कारण कार से चारा ले आया तो क्या आफत आ गई। जिन से मैं रोजी रोटी कमाता हूं, उसकें लिए चारा ले आया तो कौन सी बड़ी बात हो गई। वायरल के माध्यम से चमकना उनकी मंशा नही है।
वीडियो वायरल होने के बाद रोज 15-20 कॉल आ रहे हैं
अंशु का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें रोज 15-20 कॉल अलग से आने लगे हैं। कोई कार तो कोई चारा के बारे में पूछता रहता है। मीडिया हाउस से भी कई फोन कॉल आए हैं, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। अभी वह समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के पीजी के छात्र हैं। कुछ दिन पूर्व ही उनकी शादी हुई है। उनके पिता वसंत राय पेशे से किसान हैं, जिनकी अच्छी खेती-बारी है। अंशु ने बताया कि उनके पास लगभग दस बीघा खेत है, जिस कारण उन्हें हमेशा ट्रैक्टर की जरुरत रहती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.