फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bloody clash over minor dispute in Begusarai

Begusarai: मामूली विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, जमकर चले ईंट-पत्थर, एक ही परिवार के पांच लोग हुए घायल

Mon, 15 Jan 2024 12:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 15 Jan 2024 12:35 PM IST
सार

Begusarai: बेगूसराय में एक बार फिर मामूली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है। इस खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के दो महिला व बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 

विज्ञापन
Bloody clash over minor dispute in Begusarai
मामूली विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर चांदनी चौक के पास की है। घायल सभी व्यक्ति की पहचान विष्णुपुर चांदनी चौक के रहने वाले उमेश दास की पत्नी अंजू देवी पुत्र अंकित कुमार पुत्री आरती देवी एवं मयंक कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घायल अंकित कुमार ने बताया है कि गांव के ही पड़ोसी दबंग विकास कुमार के द्वारा जबरन गाली गलौज करते रहता था। उसने आज सुबह घर के ऊपर कचरा फेंक दिया। कचरा फेंकने का विरोध किया तो इसी से नाराज होकर विकास कुमार के द्वारा ईंट पत्थर बरसाना शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जब इसका विरोध करने लगे तो इससे और ज्यादा नाराज हो गया और जमकर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि पत्थरबाजी में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, सभी घायलों का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पीड़ित परिवार के द्वारा नगर थाना में आरोपी के खिलाफ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं संबंध में नगर थाना अध्यक्ष रामनिवास ने बताया है कि मारपीट का मामला सामने आया। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस को भेजा गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed