फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Blackmailing hospital operator demanded extortion of 10 lakhs in Muzaffarpur, wife's private photo make viral

Bihar: हॉस्पिटल संचालक को ब्लैकमेल कर मांगी 10 लाख की रंगदारी, रकम न देने पर पत्नी की निजी फोटो की वायरल

Fri, 07 Apr 2023 01:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Apr 2023 01:54 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में एक अस्पताल संचालक को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर आरोपी ने संचालक की पत्नी की निजी तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट कर दी। इस मामले को लेकर अस्पताल संचालक ने ब्रह्मपुरा थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Blackmailing hospital operator demanded extortion of 10 lakhs in Muzaffarpur, wife's private photo make viral
ब्रह्मपुरा थाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के कृष्णा टोली मोहल्ला निवासी अस्पताल संचालक को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। साथ ही आरोपी ने संचालक की पत्नी की निजी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। रंगदारी नहीं देने पर आरोपी ने फेसबुक पर पोस्ट कर दी। उसके बाद से वह संचालक और उसकी पत्नी को लगातार कॉल कर रहा है। इस मामले को लेकर अस्पताल संचालक ने ब्रह्मपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें संगम चौक लक्ष्मी चौक निवासी अमित कुमार और उसकी पत्नी रेखा कुमारी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


थाने में लिखवाई गई रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल संचालक का अस्पताल पटना के कंकड़बाग में है। वह उसे एक अन्य पार्टनर के साथ मिलकर संचालित करते हैं। पार्टनर की अनुशंसा पर आरोपी अमित कुमार को अस्पताल में नौकरी पर रखा गया था। ब्रह्मपुरा इलाके का होने की वजह से वह संचालक का करीबी हो गया। इस बीच उनका मोबाइल गिरकर टूट गया, जिसे सही करवाने के लिए अमित को दे दिया। मोबाइल में संचालक द्वारा खिंची गई उसकी पत्नी के कुछ निजी फोटो थे, जिसे आरोपी ने चोरी से ले लिया और उन्हें ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन


संचालक ने शुरुआत में उसे लाखों रुपये भी दिए और कुछ दिन पहले उसे नौकरी से हटा दिया। संचालक ने पुलिस को बताया कि निजी फोटो वायरल होने के बाद उनकी पत्नी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी हैं। वह काफी तनाव में हैं। अवसाद में चली गई हैं। इससे पूरा परिवार दहशत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed