फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP will make Jitan Ram Manjhi as Governor of any state for unity in NDA

NDA में बगावत न हो, इसलिए रूठे जीतनराम मांझी को राजभवन भेज सकती है BJP!

Mon, 31 Jul 2017 12:27 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला Updated Mon, 31 Jul 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
BJP will make Jitan Ram Manjhi as Governor of any state for unity in NDA
जीतनराम मांझी - फोटो : aao bihar
बिहार की नई नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर जीतनराम मांझी की नाराजगी थामने के लिए बीजेपी हाई-कमान उन्हें राज्यपाल बनाकर राजभवन भेज सकती है। चूंकि जीतनराम मांझी प्राथमिकता के तौर पर बेटे का राजनीतिक करियर संभालना चाहते हैं, ऐसे में उनके बेटे संतोष सुमन को हम-एस की उसी सीट से चुनाव लड़ाकर विधानसभा भेजा जा सकता है, जिस सीट से अभी जीतनराम मांझी विधायक हैं।
विज्ञापन


नीतीश कुमार की नई कैबिनेट से मांझी-कुशवाहा नाराज, NDA में हो रही अनदेखी!
विज्ञापन


जीतनराम मांझी मौजूदा समय में गया जिले के इमामगंज सीट से विधायक हैं। उन्होंने मकदूमपुर सीट से भी 2015 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, पर उन्हें हार मिली थी। ऐसे में बीजेपी उन्हें राज्यपाल बनाकर और उनके बेटे को इमामगंज सीट से समर्थन देकर विधायक बना सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, नीतीश के नए मंत्रिमंडल से नाखुश जीतनराम मांझी ने कहा था कि बिहार की कैबिनेट में उन्हें प्रतिनिधित्व नहीं मिला। जबकि लोजपा के पास तो केंद्र में भी मंत्रालय है। उसके सांसद भी हैं। इसके बावजूद रामविलास पासवान के भाई को बिहार सरकार में मंत्री बनाया गया है, जबकि वो विधानसभा-विधानपरिसद के सदस्य भी नहीं हैं। मांझी चाहते हैं कि उनके बेटे संतोष सुमन को भी सही जगह मिले।

ऐसे में बीजेपी की कोशिश है कि वो सहयोगियों को एकजुट रखे, इसके लिए मांझी को राज्यपाल बनाने का कदम उठा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed