{"_id":"41aec17e000cfdb223dee7b974459319","slug":"bjp-will-fight-in-bihar-election-on-narendra-modi-s-face-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः मोदी नहीं मोदी के नाम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः मोदी नहीं मोदी के नाम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
Updated Thu, 25 Jun 2015 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी बिहार में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ही वोट मांगेगी। भाजपा के बिहार के चुनाव प्रभारी अनंत कुमार ने मंगलवार को पटना में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
जब उनसे ये सवाल किया गया कि बिहार में पार्टी का चेहरा कौन होगा, तो उन्होंने कहा कि नीतीश-लालू बिहार में जंगलराज का चेहरा है और प्रधानंत्री मोदी ही चुनावों में भाजपा का चेहरा होंगे। बिहार में सितंबर अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने लोकसभा चुनाव रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था और 30 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
जनता दल युनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया है और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।