फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP will fight elections in Bihar with JDU make strategy for elections to be held in 2024 and 2025

Bihar: बिहार में जदयू से मिलकर चुनाव लड़ेगी भाजपा, 2024 और 2025 में होने वाले चुनावों के लिए बनाई रणनीति

Mon, 01 Aug 2022 05:45 AM IST
देव कश्यप कुमार निशांत, पटना।
कुमार निशांत, पटना। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 01 Aug 2022 05:45 AM IST
सार

भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि वह गठबंधन धर्म का पालन करेगी और 2024-2025 में जदयू के साथ चुनाव लड़ेगी। भाजपा अपने राष्ट्रीय मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन को पटना में आयोजित कर यह साबित करने में सफल रही कि उसकी शक्ति किसी भी राजनीतिक दल से मजबूत है।

विज्ञापन
BJP will fight elections in Bihar with JDU make strategy for elections to be held in 2024 and 2025
भाजपा-जदयू (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के सत्तारूढ़ दल में भाजपा और जदयू के साथ गठबंधन है, लेकिन भाजपा अपनी लकीर को आगे खींचने में जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार आगमन हो या राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत हो, राजनीति के हर गतिविधि से बिहार के भाजपा नेताओं का उत्साह दिन दूना रात चौगुना बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन


भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि वह गठबंधन धर्म का पालन करेगी और 2024-2025 में जदयू के साथ चुनाव लड़ेगी। सात मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अंतिम दिन गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में यह नारा लगा कि जिस कश्मीर को खून से सींचा है वह कश्मीर हमारा है। इस दौरान अमित शाह मंद मंद मुस्कुराते रहे। भाजपा अपने राष्ट्रीय मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन को पटना में आयोजित कर यह साबित करने में सफल रही कि उसकी शक्ति किसी भी राजनीतिक दल से मजबूत है। पटना में दो दिनों से भाजपा नेताओं और भाजपा के पोस्टर बैनर से राजधानी पटी रही। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय दल समाप्त हो जाएंगे, भाजपा बचेगी : नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि हम अपनी विचारधारा पर चलते रहे तो देश से क्षेत्रीय दल समाप्त हो जाएंगे। सिर्फ भाजपा बचेगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी असली लड़ाई परिवारवाद और वंशवाद से है। उन्होंने हम जिस तरह की पार्टी हैं, वह दो दिन में नहीं बनती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 में मोदी की वापसी सुनिश्चित करें : शाह 
उधर, पटना में ही भाजपा की सभी सात शाखाओं की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से 2024 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वापसी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। शाह ने कार्यकर्ताओं से पिछले चुनाव के मुकाबले ज्यादा सीट दिलाने के लिए 2024 के चुनाव की तैयारी शुरू करने को कहा। 

  • साथ ही बूथ स्तर पर पीएम मोदी के कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता फैलाने को कहा। 
  • उन्होंने अमृत महोत्सव कार्यक्रम पर जोर देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता 9 से 12 अगस्त तक राष्ट्रभक्ति की भावना का जमकर प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed