फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP to disclose seat allocation for bihar soon

सीट बंटवारे पर भाजपा आज करेगी ऐलान

Sat, 12 Sep 2015 05:44 PM IST
Updated Sat, 12 Sep 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
BJP to disclose seat allocation for bihar soon

बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के मसले को हल करने के लिए भाजपा ने सहयोगियों के साथ अंतिम दौर की बातचीत शुरू कर दी है। अंतिम दौर की बातचीत से पहले सहयोगी दल अब भी भाजपा के तय किए गए फार्मूले के हिसाब से मिली सीटों की संख्या को बढ़ाने के प्रयास में जुटे हैं।

विज्ञापन


इस क्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रालोसपा के महासचिव शिवराज सिंह के साथ अंतिम दौर की बात की। इस क्रम में शाह ने लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान और हम के मुखिया जीतनराम मांझी के साथ बैठक कर बंटवारे को अंतिम रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन


इस बीच भाजपा ने सहयोगियों के लिए दी गई सीटों को बातचीत के बाद चिन्हित करने का काम भी पूरा कर लिया है। हालांकि 5 सुरक्षित सीटों पर लोजपा और हम के दावे से उपजे विवाद का पार्टी हल नहीं निकाल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस मुद्दे का हल निकालने के बाद पार्टी शनिवार या रविवार को सीटों के बंटवारे का सार्वजनिक घोषणा कर देगी।

सहयोगी मांग रहे और सीटें

BJP to disclose seat allocation for bihar soon

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने लोजपा को 35, रालोसपा को 20 और हम के लिए 13 सीटें तय की हैं। पार्टी बिना किसी विवाद के सीटों के बंटवारे का दावा तो कर रही है, मगर सहयोगी दलों का कहना है कि फिलहाल भाजपा की ओर से तय की गई सीटों से अधिक सीटें हासिल करने का प्रयास जारी है।

भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को अपनी ओर से अंतिम रूप दे दिया है। सहमति बनाने के लिए इसके अंतिम कड़ी में सहयोगियों के साथ आखिरी दौर की बातचीत जारी है। लोजपा सूत्रों ने माना कि भाजपा ने उसे 35 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है, मगर पार्टी 5 और सीटें मांग रही हैं। जबकि मांझी ने यह कह कर सीट बंटवारे के फार्मूले पर नाराजगी जाहिर की है कि बंटवारे में उनकी पार्टी को कम सीटें मिलने का राजग को नुकसान उठाना होगा। हम 15 सीट से कम पर तैयार नहीं है।

मांझी की नाराजगी की खबरों के बीच राजद से निष्कासित हो कर नई पार्टी बनाने वाले सांसद पप्पू यादव ने मांझी के साथ बिहार निवास में चर्चा की। जबकि रालोसपा ने कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा के प्रस्ताव पर चर्चा की। भाजपा सूत्रों ने बताया कि फिलहाल बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए शाह पासवान और मांझी से बातचीत कर रहे हैं।

इस बातचीत में सुरक्षित सीटों का विवाद सुलझाने की कोशिश होगी। अगर विवाद सुलझ गया तो सीटों के बंटवारे की घोषणा शनिवार को कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed