{"_id":"651aa3ca33dbbdf11f0ec99c","slug":"bjp-s-stage-collapsed-at-aiims-construction-site-mps-and-mlas-of-darbhanga-and-madhubani-narrowly-escaped-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एम्स निर्माणस्थल पर भाजपा का मंच टूटा, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे दरभंगा और मधुबनी के सांसद व विधायकगण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एम्स निर्माणस्थल पर भाजपा का मंच टूटा, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे दरभंगा और मधुबनी के सांसद व विधायकगण
Mon, 02 Oct 2023 04:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 02 Oct 2023 04:34 PM IST
सार
Darbhanga News: भाजपा के द्वारा दरभंगा एम्स निर्माण को लेकर शुरू किए गए अनिश्चितकालीन अनशन और महा धरना कार्यक्रम के दौरान मंच टूट गया। इस हादसे में दरभंगा और मधुबनी के सांसद व विधायकगण बाल-बाल बच गए। हालांकि मंच पर उपस्थित भाजपा नेताओं को हल्की चोट भी लगी है।
विज्ञापन
महा धरना के दौरान टूटा भाजपा नेताओं का सभा मंच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दरभंगा में एम्स निर्माण की मांग को लेकर सोमवार से भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने अनशन शुरू किया गया है। अनशन स्थल पर मंच अचानक से टूटा गया। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। इस वजह से मंच और उसके आसपास मौजूद भाजपा नेता, कार्यकर्ता तथा पत्रकार खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
विज्ञापन
मंच पर ज्यादा लोगों के चढ़ने की वजह से हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, भाजपा के द्वारा दरभंगा एम्स निर्माण को लेकर शोभन बाईपास वाली जमीन पर शुरू किए गए अनिश्चितकालीन अनशन और महा धरना कार्यक्रम में मंच पर ज्यादा लोगों के होने कारण मंच टूट गया। इस दौरान दरभंगा और मधुबनी के सांसद व विधायकगण बाल-बाल बच गए। इस दौरान मंच पर बैठे कई भाजपा नेताओं को हल्की चोट भी लगी है। सभास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया है। सभी कार्यकर्ता इधर-उधर भागते हुए दिखे। मंच टूटने के कारण कई पत्रकारों को भी हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
'जनता को बरगलाने का काम छोड़े बिहार सरकार'
जानकारी के मुताबिक, दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने महा धरना को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार राज्य की आठ करोड़ जनता को बरगलाने काम छोड़कर एम्स निर्माण के लिए दो सौ एकड़ जमीन उप्लब्ध कराए। मानक के अनुरूप जमीन का समतलीकरण कराकर बिजली-पानी और समुचित सड़क जो एम्स निर्माण के लिए मानक है, उसे पूरा करा कर दे।
विज्ञापन
'एम्स निर्माण के लिए केंद्र का सहयोग कीजिए'
सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार 2015 के बजट में ही 750 बिस्तरों के एम्स अस्पताल के निर्माण के लिए 1,264 करोड़ रुपये निर्गत कर चुकी है। उन्होंने बिहार की सरकार से कहा कि इधर-उधर करना बंद कीजिए और मानक की पूर्ति करते हुए दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए केंद्र सरकार का सहयोग कीजिए। सांसद ने कहा कि हम संपूर्ण राजनीतिक दलों से आग्रह करेंगे कि सभी लोग अपनी-अपनी राजनीति से ऊपर उठकर एम्स निर्माण के लिए केंद्र सरकार का सहयोग करिए।