फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP's situation in bihar election 2015

बिहार में गठबंधन के आगे पस्त हुई भाजपा, क्यों?

Thu, 25 Jun 2015 06:16 PM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 06:16 PM IST
विज्ञापन
BJP's situation in bihar election 2015

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए देखा गया भाजपा का मिशन 185 का सपना हवा होता दिख रहा है। गठबंधन की मजबूरियों ने भाजपा को अकेले अपने दम पर 185 सीटें जीतने के अरमानों पर पानी फेर दिया है।

विज्ञापन


मांझी को खेवनहार बनाने के बाद भाजपा का 185 सीटों पर चुनाव जीतना तो दूर वह इतने सीटों पर अकेले चुनाव भी नहीं लड़ पाएगी। गठबंधन दलों के जरिए सीट की मांग के बाद स्थिति कुछ इस कदर बन रही है कि भाजपा सूबे के महज 150 से 160 सीटों पर ही चुनाव लड़ पाएगी।
विज्ञापन


सहयोगी दलों के दबाव का ही परिणाम है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एक-एक कर बिहार के राजग दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि खुद इन सहयोगी दलों के नेताओं ने शाह से कहा था कि वे उनकी बैठक बुलाकर बिहार की रणनीति को जल्द अंजाम दें। लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने पुत्र चिराग के साथ भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पासवान का 80 सीटों पर दावा

BJP's situation in bihar election 2015
सूत्र बताते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भाजपा आलाकमान के समक्ष न्यूनतम 40 सीटों की मांग रख दी है। अगर वे 30 से 35 सीटें हथियाने में भी सफल रहे तो भाजपा सूबे की 150 से 160 सीटों पर चुनाव लड़ने को मजबूर होगी।


वहीं रामविलास पासवान की ओर से 80 सीटों का दावा है। उन्हें 35 से 40 सीटें मिल सकती हैं। जबकि रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी 60 सीटों की मांग रखी है। उन्हें 20-25 सीटें देने के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed