फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP released vision document for bihar election

लैपटॉप, स्कूटी और रंगीन टीवी के सहारे चुनाव जीतने चली भाजपा

Thu, 01 Oct 2015 03:21 PM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 03:21 PM IST
विज्ञापन
BJP released vision document for bihar election

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने घोषणा पत्र के रूप में अपना विजन डाक्यूमेंट पेश कर दिया। छात्रों को लैपटॉप और दलितों को रंगीन टीवी देने का वादा कर भाजपा ने भी विकास के मुद्दे को एकतरफ रख उसी लोकलुभावन राजनीति की ओर ही कदम बढ़ा दिया है जिस पर पिछले कुछ समय से राजनीतिक दल जीत हासिल करते आए हैं।

विज्ञापन


पटना में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विजन डाक्यूमेंट पेश करते हुए कहा कि बिहार को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकालकर विकास की दिशा में ले जाने के लिए भाजपा ने यह संकल्प पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने भी प्रधानमंत्री मोदी की तरह बिहार के चर्चित मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया की तर्ज पर बिहार में भी मेक इन बिहार और डिजिटल बिहार कार्यक्रम शुरू करने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

BJP released vision document for bihar election

विजन डाक्यूमेंट जारी करते हुए केन्‍द्रीय वित्त मंत्री ने राज्य में सत्तारूढ़ जेडीयू और उसके सहयोगी राजद पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जेटली बोले कि साल 2005 के चुनावों में जनता ने जेडीयू और भाजपा को इसलिए वोट दिया था कि वो उन्हें जंगलराज से मुक्ति दिलवाएंगे।

लेकिन नीतीश ने भाजपा से नाता तोड़कर उसी जंगलराज के निर्माताओं का हाथ पकड़ लिया जिससे आम जनता त्रस्‍त थी। इससे पहले कांग्रेस के शासन में भी बिहार का विकास नहीं हो सका और आम आदमी को रोजगार और रोटी की तलाश में अपना घर छोड़कर बाहर जाना पड़ा।

उन्होंने बिहार के लोगों को चेताया कि अगर इस जंगलराज से मुक्ति पानी है तो भाजपा को मौका दिया जाए। भाजपा यहां एक स्थिर और सुदृढ सरकार देगी।

जेटली ने मध्यप्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि 15 साल पहले वहां भी ऐसे ही हालात थे लेकिन शिवराज सिंह के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद वहां हर तरफ विकास की झलक दिखाई देती है। पिछले 15 सालों में जितना विकास वहां हुआ उतना आज तक किसी राज्य में नहीं हुआ।

ये है भाजपा के विजन डाक्यूमेंट में

BJP released vision document for bihar election

प्रत्येक गरीब परिवार को हर साल एक जोड़ी धोती और साडी
छात्रों को लैपटॉप देने का वादा
होनहार छात्राओं को स्कूटी देने का वादा
किसानों को ब्याज मुक्त लोन
दलित परिवारों को रंगीन टेलीविजन देने का वादा
शहरों की खाली जमीन पर दुकान बनाकर बेरोजगारों को देंगे
हर परिवार से एक आदमी को ई-शिक्षित किया जाएगा
शहरों में हर घर तक शुद्ध पानी और स्ट्रीट लाइट
हर घर तक पक्की सड़क का निर्माण
मेक इन बिहार डिजिटल बिहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed