फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP released a list of 43 candidates

बिहार चुनाव: BJP के 43 उम्मीदवारों की सूची जारी

Wed, 16 Sep 2015 09:50 AM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 09:50 AM IST
विज्ञापन
BJP released a list of 43 candidates

सीट बंटवारे को अंजाम देने के एक दिन बाद ही भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी कर दी।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में बुलाई गई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहले दो चरणों की 81 सीटों में से 43 के लिए सूची जारी की गई।

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव को पटना साहिब विधानसभा से टिकट दिया गया है। राज्य इकाई ने पहले ही केंद्रीय नेतृत्व को पार्टी कोटे की 160 सीटों के लिए उम्मीदवारों के पैनल भेज दिए हैं।
विज्ञापन


bjp list

पहले दो चरण के उम्मीदवारों के नाम पर हुआ विचार विमर्श

BJP released a list of 43 candidates

पार्टी की कोशिश इस बैठक में प्रथम चरण की 49 और दूसरे चरण की 32 सीटों में से अपने हिस्से की सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लेने की थी।

प्रथम चरण के तहत 12 अक्तूबर को तो दूसरे चरण में 16 अक्तूबर को मतदान होना है। चूंकि प्रचार के लिए अब एक महीने से भी कम समय बचा है, इसलिए पार्टी ने सहयोगी दलों से भी अपने कोटे की सीटों के लिए जल्द से जल्द उम्मीदवारों का चयन करने का अनुरोध किया है।
bjp list

पीएम मोदी की उपस्थिति में हुई चुनाव समिति की बैठक

BJP released a list of 43 candidates

उल्लेखनीय है कि बिहार चुनाव में पीएम मोदी पार्टी का ही नहीं बल्कि राजग का चेहरा होंगे। पार्टी की योजना शुरूआती दो चरण से पहले पीएम मोदी की कम से कम चार जनसभाएं कराने की हैं।

देर शाम शुरू हुई सीईसी की बैठक की शुरुआत प्रथम चरण से संबंधित भागलपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, नवादा, बांका, मुंगेर और जमुई की सीटों से हुई।

बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित सीईसी के सभी सदस्यों के अलावा बिहार इकाई के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी और नंदकिशोेर यादव ने शिरकत किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed