फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bjp prepared bihar election Celebration

नतीजों से पहले भाजपा कर चुकी जश्न की तैयारी

Sun, 08 Nov 2015 06:04 AM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 06:04 AM IST
विज्ञापन
bjp prepared bihar election Celebration

बिहार के परिणाम से एक दिन पहले केरल नगर निगम चुनाव में मिली सफलता ने भाजपा आलाकमान की खुशियां बढ़ा दी है। अब पार्टी समेत पूरे भगवा परिवार की नजरें रविवार को आने वाले बिहार विधान सभा के नतीजों पर पर टिकी हैं।

विज्ञापन


जीत के विश्वास से लबरेज भाजपा आलाकमान ने पार्टी मुख्यालय में जशभन की पूरी तैयारियां कर ली हैं लेकिन संसदीय बोर्ड की बैठक पर अभी असमंजस है।

संसदीय बोर्ड की बैठक सोमवार को बुलाए जाने की चर्चा है। दूसरी तरफ, मीडिया में सधी टिप्पणी करने के लिए आलाकमान ने पार्टी प्रवक्ताओं को टिप्स भी दिए हैं।

विज्ञापन

संघ के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्‍ली में डाला डेरा

bjp prepared bihar election Celebration

उधर संघ का शीर्ष नेतृत्व भी रविवार को दिल्ली में डेरा डाले रहेगा। सूत्र बताते हैं कि औपचारिक रूप से न सही मगर संघ का शीर्ष नेतृत्व भी सूबे के परिणाम का मंथन करेगा।

बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख मोहन राव भागवत, सरकार्यवाह सुरेश भैय्या जी जोशी और सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल पहले से ही दिल्ली में हैं।

शनिवार देर रात एक अन्य सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के भी दिल्ली पहुंचने की सूचना है। कहा जा रहा है कि सूबे के परिणाम चाहे जो भी हों लेकिन इन परिणामों का संघ भी मंथन करेगा। आरक्षण पर संघ प्रमुख भागवत का दिया बयान चुनाव में बड़ा मुद्दा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed