फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bjp Mp Sushil Kumar Modi Announces To Gift his Property to lalu yadav after allegation

Bihar: जमीन घोटाले के आरोप पर भड़के सुशील मोदी, कहा- चावल घोटाले के आरोपी को मंत्री पद से हटाएं नीतीश

Mon, 22 Aug 2022 02:06 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 22 Aug 2022 02:06 AM IST
सार

सुशील मोदी ने कहा कि खेतान मार्केट 1995 में तैयार हुआ और तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने ही चर्च की कीमती जमीन पर कब्जा कर मार्केट बनाने वालों का साथ  दिया था।

विज्ञापन
Bjp Mp Sushil Kumar Modi Announces To Gift his Property to lalu yadav after allegation
सुशील मोदी और लालू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा, आरजेडी और जेडीयू नेताओं के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। इस गरमाई सियासत में सबसे अधिक कोई सक्रिय नेता है वह हैं भाजपा के राज्यसभा सांसद और बिहार के पू्र्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी। सुशील कुमार मोदी अब पहले की तरह एक्टिव हो गए हैं और लालू परिवार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। ताजा मामला है जमीन घोटाले को लेकर जिसमें आरजेडी नेता और भूतत्व मंत्री रामानंद यादव ने सुशील मोदी पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगा उनकी संपत्ति जांच करने की बात कही थी। वहीं अब इस आरोप पर सुशील मोदी ने पलटवार किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन



आरोप साबित कर दें आरजेडी नेता तो मैं अपनी संपत्ति लालू को गिफ्ट कर दूंगा: सुशील मोदी
सुशील मोदी ने कहा कि राजद के बाहुबली मंत्री  प्रमाणित कर दें की पटना का खेतान मार्केट या लोदीपुर मॉल का मेरे परिवार से सम्बन्ध है तो मैं लालू परिवार को दान कर दूंगा। ऐसे लोग माफी मांगे नहीं तो मानहानि का मुकदमा करूंगा। सुशील मोदी ने कहा कि खेतान मार्केट 1995 में तैयार हुआ और तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने ही चर्च की कीमती जमीन पर कब्जा कर मार्केट बनाने वालों का साथ  दिया था। उन्होंने कहा कि वे पहली बार 2005 में मंत्री बने, जबकि खेतान मार्केट 10 साल पहले बन चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के तथ्यपरक आरोपों से राजद के लोग घबराए हुए: सुशील मोदी
उन्होंने कहा कि भाजपा के तथ्यपरक आरोपों से राजद के लोग घबराए हुए हैं। हमारे आरोप अदालत और जांच एजेंसियों की कसौटी पर सही पाए गए, इसलिए लालू प्रसाद चारा घोटाले के सभी पांच मामलों में दोषी पाए गए और सजायाफ्ता हैं। हमारे आरोप तथ्यों पर आधारित थे, इसलिए महागठबंधन की पहली सरकार 17 महीने में गिर गई और तेजस्वी प्रसाद यादव आज तक उन आरोपों का बिंदुवार जवाब नहीं दे पाए।

यहां देखें वीडियो क्या कहा सुशील मोदी ने...


चावल घोटाले के आरोपी को मंत्री पद से हटाएं नीतीश : सुशील मोदी
बिहार में चावल घोटाला के आरोप में घिरे कृषि मंत्री सुधाकर सिंह की बर्खास्तगी की मांग करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि जिस मंत्री पर राज्य सरकार का 12 करोड़ रुपये बकाया है उसे मंत्री बनाए रखना उचित नहीं है।

मोदी ने कहा, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र एवं राज्य के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर बिहार सरकार ने 5.31 करोड़ रुपये गबन के आरोप लगाए थे। इस मामले में सुधाकर सिंह को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा था। बाद में उनको 60 लाख रुपये जमा करने पर जमानत मिली। मोदी ने कहा कि अब जब सुधाकर सिंह महागठबंधन की सरकार में मंत्री हैं तो कह रहे हैं कि नीतीश सरकार की नीति गलत थी और उसे वह बदलवाएंगे। ऐसे में यह संभव है कि लालू प्रसाद एवं जगदानंद सिंह के दबाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीति बदल कर सुधाकर सिंह को राहत दे दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed