{"_id":"5faca9028ebc3e75031146d3","slug":"bjp-mlc-siwan-tunna-pandey-said-nitish-kumar-destroy-man-and-demands-for-resignation-of-sushil-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा एमएलसी ने की नीतीश कुमार और सुशील मोदी के इस्तीफे की मांग, नीतीश को बताया विनाश पुरुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा एमएलसी ने की नीतीश कुमार और सुशील मोदी के इस्तीफे की मांग, नीतीश को बताया विनाश पुरुष
Thu, 12 Nov 2020 08:46 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 12 Nov 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
टुन्ना पांडेय
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में बहुमत के जादूई आंकड़े के साथ एनडीए को मिली जीत और सरकार बनाने की तैयारियों के बीच भाजपा के ही एक नेता ने अपनी सरकार पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। सीवान से एमएलसी टुन्ना पांडेय ने चुनाव नतीजे आने के बाद नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
टुन्ना पांडेय ने इन दोनों नेताओं के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश विकास पुरुष ही नहीं बल्कि विनाश पुरुष हैं। इसके अलावा टुन्ना पांडेय ने सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को डूबो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टुन्ना पांडेय ने कहा कि ये दोनों नेता बैक डोर से आते हैं। इन दोनों नेताओं की सीधे से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। बता दें कि टुन्ना पांडेय के भाई बच्चा पांडेय इस बार राजद के टिकट से बड़हरिया विधानसभा से चुनाव जीत कर विधायक बन चुके हैं। इससे पहले भी टुन्ना पांडेय कई बार अपनी पार्टी, नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी पर निशाना साध चुके हैं।
बता दें कि दस नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आए थे और एनडीए को बहुमत मिला था। अब बिहार में एनडीए बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी और नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री के तौर पर ताजपोशी की कवायद तेज हो गई है।