{"_id":"637ad55a36670930143b1cea","slug":"bjp-mlas-fined-30-times-for-overstaying-in-government-bungalows","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सरकारी बंगलों में ज्यादा रहने पर भाजपा विधायकों पर 30 गुना जुर्माना, नीतीश पर बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सरकारी बंगलों में ज्यादा रहने पर भाजपा विधायकों पर 30 गुना जुर्माना, नीतीश पर बिफरे
Mon, 21 Nov 2022 07:03 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पटना।
एजेंसी, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 21 Nov 2022 07:03 AM IST
सार
भाजपा नेताओं पर जुर्माना लगाने वाले महागठबंधन सरकार के पत्र से भड़की भगवा पार्टी ने बड़े पैमाने पर विरोध जताया है। सिन्हा ने कहा, अभी एक सप्ताह पहले ही हम लोगों को आवास आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को सरकारी बंगलों में तय सीमा से अधिक रहने पर तीन भाजपा विधायकों पर 30 गुना जुर्माना लगाने के लिए नीतीश सरकार की आलोचना की। सिन्हा ने दावा किया कि उन्हें जो आवास आवंटित किया गया है उस पर अभी भी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के वफादारों का कब्जा है।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं पर जुर्माना लगाने वाले महागठबंधन सरकार के पत्र से भड़की भगवा पार्टी ने बड़े पैमाने पर विरोध जताया है। सिन्हा ने कहा, अभी एक सप्ताह पहले ही हम लोगों को आवास आवंटित किया गया है। मैं एक विधायक, नेता प्रतिपक्ष हूं, क्या आवास मिलने तक हम सड़क पर रहेंगे? उन्होंने कहा कि सभी विधायकों और नेता प्रतिपक्ष को आवास आवंटित करना सरकार की जिम्मेदारी है। जब तक आवास नहीं आवंटित हो जाता, हम वहां कैसे शिफ्ट होंगे? उन्होंने आगे कहा कि बंगला खाली नहीं करने पर जुर्माना लगाने का कोई पत्र उन्हें नहीं मिला है। ब्यूरो
विज्ञापन
बिहार में मिला नेपाल से लापता लुप्तप्राय सफेद पूंछ वाला गिद्ध
नेपाल से लापता लुप्तप्राय सफेद पूंछ वाला गिद्ध बिहार के दरभंगा जिले में मिला है। नेपाली अधिकारियों ने इस नर गिद्ध को उपग्रह टैग लगाकर उनकी आबादी का पता लगाने के लिए जंगल में छोड़ा था, लेकिन अप्रैल में संपर्क टूट गया। यह आखिरी बार सितंबर में नेपाल के तनाहुन जिले में दिखा था। दरभंगा के बेनीपुर में एक खेत में कमजोर हालत में बैठे इस पक्षी को 13 नवंबर को भागलपुर बर्ड रिंगिंग स्टेशन के कर्मियों ने पकड़ा था।
विज्ञापन